मनोरंजन

शाहरुख खान ने फैंस के लिए रखा #asksrk, 'पठान' एक्टर ने सोशल मीडिया पर बताया नाम

Neha Dani
29 Jan 2023 3:28 AM GMT
शाहरुख खान ने फैंस के लिए रखा #asksrk, पठान एक्टर ने सोशल मीडिया पर बताया नाम
x
फैंस ने भी अपने पसंदीदा एक्टर से अपनी जिज्ञासाओं को शांत करवाया। आइए जानते हैं कि शाहरुख खान के #asksrk सेशन में फैंस ने क्या-क्या सवाल किए।
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) बीती 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अपनी फिल्म की रिलीज के चौथे दिन यानी 28 जनवरी को शाहरुख खान ने एक बार फिर फैंस के लिए समय निकाला। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर #asksrk सेशन और अपने फैंस के फिल्म 'पठान' से जुड़े सभी सवालों के जवाब दिए। फैंस ने भी अपने पसंदीदा एक्टर से अपनी जिज्ञासाओं को शांत करवाया। आइए जानते हैं कि शाहरुख खान के #asksrk सेशन में फैंस ने क्या-क्या सवाल किए।
शाहरुख खान ने फैंस के लिए रखा #asksrk
शाहरुख खान ने शनिवार को अपने फैंस से बात की है। 'पठान' एक्टर ने #asksrk सेशन के दौरान अपने फैंस से बात की और उनके सवालों के जवाब दिए। यहां पर देखें शाहरुख खान और उनके फैंस के बीच हुई बातचीत...
एक फैन ने पूछा, 'पठान का पब्लिक रिस्पॉन्स देखकर कैसा लग रहा है?' शाहरुख खान ने जवाब दिया, 'नाच, गाओ, हंसो, क्या पता कल ना हो... लेकिन सब करो थोड़ा प्यार से।'

Next Story