मनोरंजन

सिल्वर स्क्रीन पर फिर साथ आएगी शाहरुख खान-काजोल की जोड़ी, इस फिल्म में साथ करेंगे काम

Neha Dani
1 May 2022 6:17 AM GMT
सिल्वर स्क्रीन पर फिर साथ आएगी शाहरुख खान-काजोल की जोड़ी, इस फिल्म में साथ करेंगे काम
x
ये फैमिली एंटरटेनर फिल्म 10 फरवरी, 2023 वैलेंटाइन वीक के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बॉलीवुड के किंग शाह रुख खान और काजोल की सुपरहिट ऑन स्क्रीन जोड़ी आज भी लोगों को खूब पसंद है। फैंस दोनों की जोड़ी को फिर से पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित रहते हैं। अब इस सुपरहिट जोड़ी से जुडी दिलचस्प जानकारी सामने आ रही हैं। खबरें हैं कि ये ब्लॉकबस्टर जोड़ी एक बार फिर से साथ नजर आने वाली है, जिसके लिए फिल्म निर्माता ने एक प्लान बनाया है।

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, शाह रुख खान और काजोल की ये सुपरहिट जोड़ी करण जौहर की अगली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली है। रिपोर्ट में सूत्रों को हवाले से खुलासा किया है कि, शाह रुख खान और कालोज अपने व्यस्त शेड्यूल से फिल्म निर्माता को केवल एक ही दिन का वक्त दे सकते हैं, जिसमें उनको अपनी इस स्पेशल प्रदर्शन को शूट करना होगा।
जानकारी के अनुसार काजोल और शाह रुख मुंबई में ही शूट करेंगे। वहीं, रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि, फिल्म में दोनों की उपस्थिति अभी तय नहीं की गई है। वो कोई स्पेशल सॉन्ग में दिखाई देंगे या फिर एक स्पेशल सीन में दिखाई देंगे।
आपको बता दें, इस फिल्म में रणवीर सिंह रॉकी और आलिया भट्ट रानी की मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी एक मध्यम वर्गीय परिवार की लड़की और एक अमीर घर के लड़के की लव स्टोरी पर बेस्ड होगी।
फिल्म में दोनों को मुलाकात के बाद प्यार हो जाता है। लेकिन इस रिश्ते से उनके माता-पिता काफी नाखुश होते हैं। इस फिल्म की कहानी एक कपल के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देगी। फिल्म में रणवीर और आलिया के अलावा रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी भी अहम किरदार में प्ले करती नजर आएगी।
वैलेंटाइन वीक में रिलीज होगी फिल्म
हाल ही में फिल्म के निर्देशक करण जौहर ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट का एलान किया था। उन्होंने बताया कि, ये फैमिली एंटरटेनर फिल्म 10 फरवरी, 2023 वैलेंटाइन वीक के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Next Story