मनोरंजन

एक्टर विक्की कौशल से खफा है शाहरुख खान, वजह जानने के लिए देखें ये वीडियो

jantaserishta.com
9 Oct 2021 12:15 PM IST
एक्टर विक्की कौशल से खफा है शाहरुख खान, वजह जानने के लिए देखें ये वीडियो
x

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और निर्देशक शूजीत सरकार (Shoojit Sarcar) रविवार, 10 अक्टूबर को 'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' में अपनी अपकमिंग फिल्म सरदार उधम (Sardar Udham) का प्रमोशन करते नजर आने वाले हैं. यह फिल्म सरदार उधम सिंह के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 1940 में लंदन के वेस्टमिंस्टर में माइकल ओ'डायर की हत्या कर दी थी. शो में विक्की कौशल 'द कपिल शर्मा शो' की टीम के साथ मस्ती करते नजर आने वाले हैं.

इस बीच एपिसोड का एक प्रोमो भी मेकर्स की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. जिसमें विक्की कौशल और शूजीत सरकार को 'द कपिल शर्मा शो' की टीम के साथ नजर आ रहे हैं. प्रोमो में कीकू शारदा का किरदार मजाक में कहते हैं कि शाहरुख खान विक्की कौशल से नाराज हैं. इस पर विक्की कौशल इसके पीछे की वजह पूछते हैं.
विक्की कौशल के सवाल के जवाब में कीकू शारदा कहते हैं- 'वो सबसे कह रहे थे कि, विक्की कौशल ने अभी तक मेरी जोश फिल्म अभी तक क्यों नहीं देखी है?' इस पर होस्ट कपिल शर्मा पूछते हैं कि उन्हें (शाहरुख खान) को कैसे पता कि उन्होंने (विक्की कौशल) ने अब तक ये (जोश) नहीं देखी है. इसके जवाब में कीकू शारदा कहते हैं- 'अरे, वो हमेशा पूछते रहते हैं ना- 'हाउ इस द जोश?' कीकू शारदा का जवाब सुनते ही सब हंसी से लोट-पोट हो जाते हैं.
'सरदार उधम सिंह' में बनिता संधू, अमोल पाराशर, शॉन स्कॉट, स्टीफन होगन, कर्स्टी एवर्टन भी हैं. फिल्म का प्रीमियर दुनियाभर में 16 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर होगा. सरदार उधम उधम सिंह की कहानी पर आधारित है, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए लंदन में माइकल ओ'डायर को गोली मार दी थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story