मनोरंजन

शाहरुख खान ने मन्नत की बालकनी से किया अभिवादन, खुली बांहों से किया वेलकम

Neha Dani
30 Jan 2023 4:15 AM GMT
शाहरुख खान ने मन्नत की बालकनी से किया अभिवादन, खुली बांहों से किया वेलकम
x
फैंस का खुली बाहों से स्वागत किया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यहां पर देखें तस्वीरें...
बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' सिनेमाघरों में तहलका मचाए हुए है। इसकी सबूत सोशल मीडिया पर उनके फैंस द्वारा शेयर किए वीडियो में मिल रहा है। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'पठान' कमाई की रफ्तार शाहरुख खान के प्रति उनके फैंस की दीवानगी को बयां करती है। वहीं, शाहरुख खान की भी अपने फैंस का दिल सम्मान करते हैं। उन्होंने रविवार को अपने घर मन्नत से बाहर आकर अपने फैंस का संडे बना दिया। शाहरुख खान ने घर मन्नत के बाहर उनके दीदार को आए फैंस का खुली बाहों से स्वागत किया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यहां पर देखें तस्वीरें...
शाहरुख खान ने मन्नत की बालकनी से किया अभिवादन
शाहरुख खान रविवार की शाम को अपने घर मन्नत की बालकनी में आए और फैंस का अभिवादन किया। शाहरुख खान ने अपने सिग्नेचर पोज से फैंस का दिल खुश कर दिया।
शाहरुख खान ने जोड़े फैंस के हाथ
शाहरुख खान ने घर बालकनी से हाथ जोड़कर बता दिया कि उनके दिल में फैंस के लिए कितनी इज्जत है। शाहरुख खान का ये अदांज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
शाहरुख खान ने किया फ्लाइंग किस
शाहरुख खान ने फैंस को फ्लाइंग किस किया और उनका दिल जीत लिया। शाहरुख खान ने बालकनी में लगी लोहे की जाली पर खड़े होकर फैंस से मुलाकात की।
शाहरुख खान ने फैंस को किया सलाम
शाहरुख खान ने हाथ जोड़ने के साथ ही अपने फैंस को सलाम भी किया। शाहरुख खान का अंदाज बताता है कि उनके प्रति फैंस की इतनी दीवानगी क्यों है।
शाहरुख खान के चेहरे पर दिखी खुशी
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। शाहरुख खान के चेहरे पर फिल्म की सफलता की खुशी साफ देखी जा सकती थी।
Next Story