मनोरंजन
शाहरुख खान ने फैंस को इस अंदाज में दी ईदी, बेटे अबराम के साथ आए मन्नत के बाहर
Rounak Dey
22 April 2023 3:59 PM IST

x
अबराम ने ईद पर सफेद रंग का कुर्ता पैजामा पहना था। मन्नत के बाहर इतनी भीड़ जुटी थी कि मौके पर पुलिस भी मौजूद थी।
देश और दुनियाभर में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। इस खास मौके पर शाहरुख खान के फैन्स को उम्मीद थी कि उनके फेवरेट स्टार मन्नत से बाहर निकलकर एक झलक दिखाएंगे। शाहरुख ने उनकी ये इच्छा पूरी कर दी और यह फैन्स के लिए ईदी से कम नहीं है। शनिवार को शाहरुख मन्नत की बालकनी पर आए। उन्होंने सभी को देखते हुए हाथ वेव किया। उनके साथ छोटे बेटे अबराम भी थे। शाहरुख की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं।
घर के बाहर सुबह से जुटी भारी भीड़
हर बड़े त्योहार और अपने जन्मदिन के मौके पर शाहरुख अक्सर मन्नत के बाहर आते हैं। ऐसे में इस बार भी माना जा रहा था कि वह घर की बालकनी पर आएंगे। यही वजह थी कि सुबह से मन्नत के बाहर फैन्स की भारी भीड़ जुटी हुई थी। फैन्स बस उन्हें एक बार देखना चाहते थे। शाहरुख इस मौके पर कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने व्हाइट टीशर्ट के साथ ब्लैक डेनिम पहना है। साथ ही सनग्लासेस लगाए दिखे। अबराम भी थोड़ी देर के लिए बालकनी पर आए। अबराम ने ईद पर सफेद रंग का कुर्ता पैजामा पहना था। मन्नत के बाहर इतनी भीड़ जुटी थी कि मौके पर पुलिस भी मौजूद थी।
Next Story





