मनोरंजन
शाहरुख खान ने फैंस को दिया 15 मिनट का समय, कहा- 'फिल्म अभी देख लो...'
Rounak Dey
22 Jan 2023 7:08 AM GMT

x
यहां पर देखिए फैंस के सवाल और शाहरुख खान के जवाब...
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपनी आने वाली फिल्म 'पठान' (Pathaan) की रिलीज से चार दिन पहले यानी 21 जनवरी को फैंस से बात करने का मन बनाया। इसके लिए शाहरुख खान ने कुछ मिनट का समय निकाला और ट्विटर पर #asksrk सेशन रखा है। शाहरुख खान के साथ बातचीत के दौरान फैंस ने अपने सवालों को रखा और इसके उन्हें जवाब मिले। शाहरुख खान और उनके फैंस की बातचीत के दौरान काफी फनी सवाल भी देखने को मिले हैं। आइए जानते हैं कि शाहरुख खान के #asksrk सेशन में फैंस ने क्या-क्या सवाल किए।
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' 25 जनवरी यानी बुधवार को को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे चार दिन पहले शनिवार को शाहरुख खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर फैंस के लिए 15 मिनट का समय निकाला और #asksrk सेशन के दौरान उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया है। शाहरुख खान की इस बातचीत के दौरान फैंस ने लगभग सभी सवाल फिल्म 'पठान' से जुड़े हुए पूछे हैं। वहीं, ये भी पता चल रहा है कि फैंस इस फिल्म के लिए कितना उत्साहित हैं। यहां पर देखिए फैंस के सवाल और शाहरुख खान के जवाब...
Next Story