मनोरंजन

शाहरुख खान ने किया ये ट्वीट, दी गणतंत्र दिवस की बधाई

Neha Dani
27 Jan 2023 3:24 AM GMT
शाहरुख खान ने किया ये ट्वीट, दी गणतंत्र दिवस की बधाई
x
कोशिश करें कि अपने देश को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएं। जय हिंद!'
भारत 26 जनवरी को 74वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) बना रहा है। पूरा भारत देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। आम से लेकर खास तक सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को बधाई संदेश दे रहे हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी अपने फैंस और देश की जनता को शुभकामनाएं दे रहे हैं। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने भी गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत के लोगों को बधाई संदेश दिया है। आइए जानते हैं कि 'पठान' (Pathaan) एक्टर शाहरुख खान ने गणतंत्र दिवस की बधाई में क्या कहा है।
शाहरुख खान ने किया ये ट्वीट
शाहरुख खान ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल पर गणतंत्र दिवस को लेकर एक ट्वीट किया है। शाहरुख खान ने ट्वीट कर लिखा है, 'देश के लिए क्या कर सकते हो... सभी को गणतंत्र दिवस को बधाई। हमें वह सब संजोना चाहिए जो हमारे संविधान ने हमें दिया है, और कोशिश करें कि अपने देश को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएं। जय हिंद!'
Next Story