मनोरंजन

दिलीप कुमार को श्रद्धांजली देने पहुंचे शाहरुख खान, SEE VIDEO

Triveni
7 July 2021 8:59 AM GMT
दिलीप कुमार को श्रद्धांजली देने पहुंचे शाहरुख खान, SEE VIDEO
x
बॉलिवुड के ट्रेजेडी किंग यानी दिलीप कुमार ने 98 साल की उम्र में आज अपनी अंतिम सांसे ली।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलिवुड के ट्रेजेडी किंग यानी दिलीप कुमार ने 98 साल की उम्र में आज अपनी अंतिम सांसे ली। दिलीप कुमार के निधन के बाद उनके पार्थव शरीर को मुंबई के खार स्थित हिंदुजा अस्पताल से घर लाया गया है। जिसके बाद शाम 5 बजे उन्हें शासकीय सम्मान के साथ अंतिम यात्रा के लिए ले जाया जाएगा। वहीं दिलीप साहब के पार्थिव शरीर को घर लाते ही बॉलिवुड के अन्य सेलेब्स का भी उनके घर पर आना जाना शुरू हो गया है। ये सभी सितारे अंतिम बार दिलीप कुमार को देखने उनके अपनी श्रद्धांजली देने पहुंचे है।

थोड़ी देर पहले की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं उनमें सबसे पहले देखा जा सकता है कि दिग्गज अभिनेता धरमेंद्र दिलीज कुमार के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे थे। इस दौरान कोविड सेफ्टी प्रोटोकॉल के मद्देनजर धरमेंद्र ने मास्क लगा रखा था। बता दें, दूसरे लॉकडाउन के पहले से ही धर्मेंद्र मुंबई के पास स्थित अपने फार्म हाउस पर थे। आज सुबह दिग्गज अभिनेता के निधन की खबर मिलते ही वो मुंबई वापस आ गए हैं।

धर्मेंद्र के अलावा अभिनेत्री शबाना आज़मी भी सायरा बानो से मिलने और दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया। शबाना आजमी भी सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए मास्क पहने नजर आईं।-
धर्मेंद्र और शबाना आज़मी के अलावा एक्ट्रेस विद्या बालन और उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर भी दिलीप कुमार के आवास पर पहुंचे। इस दौरान दोनों के काले रंग के कपड़े पहने हुए थे। साथ ही दोनों में मास्क भी पहन रखा था। दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े घर के अंदर जाते नज़र आ रहे हैं।
वहीं अब दिलीप साहब के दिल के करीब रहे बॉलिवुड में किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान भी एक अंतिम बार अपने गुरू और चहीते सितारे के दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे हैं। शाहरूख खान और दिलीप कुमार एक दूसरे के काफी करीब माने जाते थे। दोनों को कई बार साथ में समय बिताते देखा गया था। यहां तक कि दिलीप कुमार के जन्मदिन पर शाहरुख को उनके घर देखाग गया है। निश्चित आज उनके लिए ये काफी दुखद घड़ी है।
बता दें, आज सुबह जैसी दिलीप कुमार के निधन की खबर सामने आई है, तभी से बॉलिवुड इंडस्ट्री से लेकर राजनीति और खेल जगत में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से लेकर देश के गृहमंत्री और प्रधानमंत्री ने भी ट्रेजेडी किंग के निधन पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही उनके देहांत को एक युग का अंत बताया है।


Next Story