मनोरंजन

शाहरुख खान ने की 'पठान टाइम स्टार्ट नाउ' की घोषणा, टीजर और रिलीज की तारीख का किया खुलासा

Neha Dani
2 March 2022 8:42 AM GMT
शाहरुख खान ने की पठान टाइम स्टार्ट नाउ की घोषणा, टीजर और रिलीज की तारीख का किया खुलासा
x
हालांकि इन फिल्मों की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

शाहरुख खान की फिल्म पठान का बेसब्री से इंताजार हो रहा है। आखिरकार फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मेकर्स ने बताया कि फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही है। फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ ही एक अनाउंसमेंट वीडियो भी शेयर की गई है जिससे फिल्म को देखने की इच्छा और ज्यादा बढ़ जाएगी। जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण पठान के बारे में बताते हुए नजर आएंगे कि कैसे पठान के लिए इंडिया ही उसका मजहब है। इसके बाद पठान यानी शाहरुख खुद धुंधले से स्क्रीन पर आते हैं और बोलते हैं कि उनका नाम कैसे पठान पड़ा, इसके लिए आपको इंतजार करना होगा।



पठान को वॉर फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है और आदित्य चोपड़ा फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। पठान में शाहरुख एक इंडियन रॉ एजेंट के तौर पर नजर आने वाले हैं। दीपिका उनकी साथी के तौर पर होंगी और जॉन अब्राहम फिल्म में विलेन के रूप में होंगे। ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। चूंकि फिल्म 26 जनवरी को रिलीज हो रही है तो अगले दिन रिपब्लिक डे के वीकेंड का फिल्म को भरपूर फायदा मिलेगा।
शाहरुख खान की कमबैक फिल्म है पठान
शाहरुख साल 2018 में फिल्म जीरो में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी नजर आई थीं। लेकिन फिल्म फ्लॉप सााबित हुई थी। इसके बाद शाहरुख खान किसी फिल्म में नजर नहीं आए और अब वो सीधे पठान में दिखाई देंगे। पठान के अलावा शाहरुख खान साउथ डायरेक्टर एटली और राजकुमार हिरानी की फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं। हालांकि इन फिल्मों की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

Next Story