मनोरंजन

'जिंदा बंदा' गाने के लिए शाहरुख को करनी पड़ी 3 बार शूटिंग

jantaserishta.com
1 Aug 2023 4:21 PM IST
जिंदा बंदा गाने के लिए शाहरुख को करनी पड़ी 3 बार शूटिंग
x
मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने पहली बार 'जिंदा बंदा' गाने के लिए तीन भाषाओं (हिंदी, तमिल और तेलुगु) में लिपसिंक की है। गाने की हिंदी में 'जिंदा बंदा', तमिल में 'वंधा एडम' और तेलुगु में 'धुम्मे धुलिपेला' बोल हैं। गाने में शाहरुख फीमेल को-स्टार्स और हजारों फीमेल डांसर्स के साथ झूमते दिखाई दे रहे हैं।
प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, शाहरुख ने पहली बार तीन भाषाओं में लिपसिंक की है। उन्होंने तमिल और तेलुगु संस्करणों के लिए गाने के बोल सीखे और शूटिंग के दौरान चेन्नई यूनिट ने उनकी सहायता की। उन्होंने इस गाने को तीन भाषाओं के लिए तीन बार शूट किया।
पहले गाने की शूटिंग पांच दिनों तक चली, जिसमें शाहरुख खान के जबरदस्‍त डांस मूव शामिल हैं। शाहरूख स्टारर फिल्म 'जवान' 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story