मनोरंजन

करण जौहर की बर्थडे पार्टी में झूमकर नाचे शाहरुख- काजोल

Rani Sahu
26 May 2022 3:19 PM GMT
करण जौहर की बर्थडे पार्टी में झूमकर नाचे शाहरुख- काजोल
x
निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) के 50वें जन्मदिन की खूब देखने को मिले

निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) के 50वें जन्मदिन की खूब देखने को मिले। करण जौहर की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शिरकत की। पार्टी में सलमान खान से लेकर अभिषेक- ऐश्वर्या तक पहुंचे। वहीं बेधड़क की स्टार कास्ट भी करण की पार्टी में पहुंची। करण जौहर के बर्थडे पार्टी में पहुंचे सेलेब्स के फोटोज वीडियोज खूब वायरल हुए। इस बीच करण की पार्टी के इनसाइड वीडियो सामने आए हैं, जिस में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और काजोल (Kajol) झूमकर डांस करते दिख रहे हैं।

काजोल और करण जौहर का डांस
विरल भियानी ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में करण जौहर और काजोल विदेशी गाने की धुन पर जोरदार डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि लियोनेल रिची के गाने पर करण और काजोल जोरदार डांस मूव्स करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। याद दिला दें कि काजोल और करण जौहर काफी अच्छे दोस्त हैं और अक्सर बीएफएफएफ गोल्स सेट करते दिखते हैं।
शाहरुख ने किया झूमकर डांस
वहीं विरल भियानी ने एक करण जौहर की बर्थडे पार्टी का एक और इनसाइड वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस एक्टर शाहरुख खान झूमते हुए डांस करते दिख रहे हैं। शाहरुख खान अपनी फिल्म कुछ कुछ होता है के गाने कोई मिल गया पर डांस कर रहे हैं। शाहरुख खान की एनर्जी काफी हाई है और फुल ऑन मूड में डांस करते दिख रहे हैं। शाहरुख खान का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
शाहरुख की प्राइवेट एंट्री
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान ने करण जौहर की पार्टी में प्राइवेट एंट्री की थी, हालांकि उन्होंने दूसरे गेट से एंट्री की जहां फोटोग्राफर्स नहीं थे। वह नहीं चाहते थे कि उनकी फोटोज क्लिक हो इसलिए उन्होंने प्राइवेट एंट्री की। वैसे बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब शाहरुख ने ऐसे मीडिया फोटोग्राफर्स से बचने के लिए प्राइवेट एंट्री की हो। इससे पहले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की वेडिंग पार्टी में भी शाहरुख खान ने प्राइवेट एंट्री की थी। उन्होंने अपनी गाड़ी को ब्लैक पर्दों से कवर किया था ताकि कोई उनके चेहरे की फोटो ना क्लिक कर पाए।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story