मनोरंजन

हद से ज्यादा बोल्ड है शहनाज गिल का फोटोशूट, पहली बार दिखा ऐसा अंदाज!

Neha Dani
3 Jun 2022 6:09 AM GMT
हद से ज्यादा बोल्ड है शहनाज गिल का फोटोशूट, पहली बार दिखा ऐसा अंदाज!
x
यही वजह है कि सिद्धार्थ की मौत के बाद शहनाज सदमे में चली गई थीं। अब वो धीरे-धीरे वर्क मोड पर लौट आई हैं।

ऐसा कोई दिन नहीं होता है, जब शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) सुर्खियों में नहीं रहती हैं। उनकी कोई भी तस्वीर या न्यूज देखते ही देखते वायरल हो जाती है। वो भी सोशल मीडिया पर खूब ऐक्टिव रहती हैं और कुछ न कुछ शेयर करती रहती है।। उन्होंने एक बार फिर अपनी कुछ फोटोज पोस्ट की हैं, लेकिन उनका ये अंदाज किसी ने पहले कभी नहीं देखा होगा। शहनाज मोनोकनी (Shehnaaz Gill in Monokini) पहन पूल में डुबकी लगाते हुए गजब ढा रही हैं। फैंस कह रहे हैं कि उन्होंने तपती गर्मी में इंटरनेट का भी पारा चढ़ा दिया है।

शहनाज ने जैसे ही इंस्टाग्राम पर अपनी ये फोटोज शेयर कीं, वो वायरल हो गई। आधे घंटे में ही उनके पोस्ट को 1 लाख 30 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर दिया है। इसी से ही उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो ट्विटर पर भी ट्रेंड हो गई हैं।


शहनाज गिल ने पूल में डुबकी लगाते हुए तीन फोटोज शेयर की हैं। तीनों ही तस्वीरों में वो किलर लुक में पोज दे रही हैं।
शहनाज कुछ दिनों पहले ही ब्रह्माकुमारी के एक प्रोग्राम में शामिल हुई थीं, जहां उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब दिए थे। उन्होंने प्यार और अटैचमेंट पर भी बात की थी। इस दौरान उन्हें कभी इमोशनल तो कभी खिलखिलाते हुए देखा गया था।
सलमान की फिल्म से बॉलिवुड में एंट्री


वर्कफ्रंट की बात करें तो बताया जा रहा है कि सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में शहनाज की एंट्री हो चुकी है। वो इस फिल्म से बॉलिवुड में कदम रखेंगी। इसके लिए वो जमकर तैयारी कर रही हैं और फ्लूएंट हिंदी बोलना भी सीख रही हैं। शहनाज को सलमान की बहन अर्पिता की ईद पार्टी में भी स्पॉट किया गया था, जहां सलमान संग उनकी अनोखी बॉन्डिंग देखने को मिली थी।

सिद्धार्थ की मौत ने दिया था सदमा
शहनाज गिल रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' में नजर आई थीं, जहां उनकी कॉमेडी और मस्ती ने सभी का ध्यान खींचा था। दिवंगत ऐक्टर सिद्धार्थ शुक्ला संग उनकी प्यार भरी नोंकझोंक ने लोगों का दिल जीत लिया था। यही वजह है कि सिद्धार्थ की मौत के बाद शहनाज सदमे में चली गई थीं। हालांकि, अब वो धीरे-धीरे वर्क मोड पर लौट आई हैं।


Next Story