मनोरंजन

शहनाज गिल का नया VIDEO हुआ वायरल, भाई के गाने को ऐसे किया प्रमोट

Triveni
12 May 2021 9:39 AM IST
शहनाज गिल का नया VIDEO हुआ वायरल, भाई के गाने को ऐसे किया प्रमोट
x
'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल ने लम्बे गैप के बाद फैंस के लिए अपना वीडियो शेयर किया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| 'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल ने लम्बे गैप के बाद फैंस के लिए अपना वीडियो शेयर किया है। नए वीडियो में शहनाज गिल का एटीट्यूड तो देखते ही बन रहा है। इस वीडियो में शहनाज गिल पर्पल रंग की एक ड्रेस में नजर आ रही हैं। सामने आए इस वीडियो में शहनाज गिल अपने भाई के म्यूजिक वीडियो को प्रमोट करती हुई नजर आ रही हैं। बीते दिनों ही शहनाज गिल के भाई का गाना 'लिटिल स्टार' रिलीज हुआ था। इस गाने में शहनाज के भाई जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ नजर आए थे। शहनाज गिल का नया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


Next Story