मनोरंजन

शहनाज गिल की पागल फैन मिलते ही करने लगी ऐसी हरकतें, फिर जो हुआ दिल चुरा लेगा

Rounak Dey
26 Nov 2022 7:23 AM GMT
शहनाज गिल की पागल फैन मिलते ही करने लगी ऐसी हरकतें, फिर जो हुआ दिल चुरा लेगा
x
वह लगातार मुस्कुराती रहीं। शहनाज सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।
शहनाज गिल लगातार लोगों का दिल जीत रही हैं और हर बीतते दिन के साथ उनका फैनडम बड़ा और बेहतर होता जा रहा है। फैंस की इस दीवानगी के पीछे खास कारण एक्ट्रेस की अपने फैंस के प्यार के प्रति एक्सेप्टेंस है। हाल ही में बिग बॉस 13 स्टार की मुलाकात एक फैन गर्ल से हुई, जो उनसे मिलने के बाद टूट गईं। शहनाज ने उन्हें कसकर गले लगाया और सांत्वना दी। लेकिन इस फैन के साथ कई खास चीजें हैं। ये शहनाज से मिलते ही उन्हें अपने कड़ा और अंगूठी निकालकर देने लगी। बाद में जो हुआ, आप खुद ही देख लें।
सिरफिरी फैन ने कर दिया कुछ ऐसा
बाद में लड़की अपने घुटनों के बल बैठ गई और इससे शहनाज (Shehnaaz Gill) को थोड़ी शर्मिंदगी भी हुई। फैन उन्हें कड़ा गिफ्ट देना चाहती थी और वह उन्हें वो खुद पहनाना भी चाहती थी। शहनाज ने अपने फैन से अनुरोध किया कि उठो और अपनी भावनाओं को कंट्रोल करो, क्योंकि वो रूक ही नहीं रही थी। लेकिन फैन ने पैप्स की परवाह नहीं की और वह गिल को मनाती रहीं। एक महिला (शायद एक गार्ड) लड़की को धक्का देने के लिए आगे आई, लेकिन शहनाज़ ने उन्हें पीछे हटने के लिए कहा और वो इससे खुश भी नहीं थीं। आखिर में शहनाज ने गिफ्ट लिया और फैन को फिर से गले लगा लिया।
शहनाज और फैंस के बीच कोई ना आए



जैसे ही वीडियो सामने आया नेटिज़ेंस ने गिल की तारीफ की। अधिकांश नेटिज़न्स ने इस बात को पसंद किया कि शहनाज़ फैन्स को एक्सेप्ट करना जानती हैं और वे भी उनसे बहुत प्यार करते हैं। गिल कभी भी अपने फैंस को निराश नहीं करना चाहतीं और सुरक्षा गार्डों के साथ भी उनके लिए भिड़ जाती हैं। बिग बॉस 13 फेम ने हाल ही में दुबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कई फैंस उनसे मिलने और उनका दीदार करने अपने स्मार्टफोन में कैद करने के लिए उनकी ओर दौड़ पड़े। जल्द ही एक सुरक्षा गार्ड शहनाज़ के आस-पास फैंस से नाराज हो गया और उसने उन्हें शहनाज से दूर धकेलने की कोशिश की। पहले तो शहनाज़ ने उसे टाल दिया और फिर वह अपना आपा खो बैठीं और उन्हें अपने फैंस के बीच न आने की हिदायत दी।
सलमान खान की फिल्म में शहनाज
एक दूसरे गार्ड ने बीच में आने की कोशिश की लेकिन गिल ने उन्हें अनदेखा कर दिया और हर फैन का स्वागत किया और सेल्फी भी ली। इस घटना का एक वीडियो लीक हो गया और यह वायरल हो गया। 2 मिनट से ज्यादा समय तक शहनाज ने हर फैन के साथ थीं और वह लगातार मुस्कुराती रहीं। शहनाज सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।
Next Story