मनोरंजन

इन तस्वीरों में दिखा शहनाज गिल का कैजुअल लुक ... देखें PHOTOS

Ritisha Jaiswal
10 March 2021 4:00 PM IST
इन तस्वीरों में दिखा शहनाज गिल का कैजुअल लुक ... देखें PHOTOS
x
'बिग बॉस 13' में धमाल मचा चुकीं शहनाज कौर गिल इन दिनों कनाडा में हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | 'बिग बॉस 13' में धमाल मचा चुकीं शहनाज कौर गिल इन दिनों कनाडा में हैं। कनाडा में अभिनेत्री अपनी आने वाली फिल्म 'हौंसला रख' की शूटिंग कर रही हैं। शूटिंग से कुछ समय निकालकर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी कूल लुक में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रही हैं इन तस्वीरों को शहनाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फूल के साथ शेयर की है। तस्वीरों में शहनाज कनाडा की सड़कों पर कैजुअल लुक में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।

तस्वीरों में शहनाज ने लूज डेनिम जींस के साथ काले रंग का क्रॉप टॉप पहना हुआ है। इसके साथ ही ओपन हेयर और लाइट मेकअप किया हुआ है। तस्वीर में शहनाज का लुक उनके फैंस को काफी इंप्रेस कर रहा है अपने इस कैजुअल लुक में शहनाज ने एक साथ तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तीनों ही तस्वीरों में शहनाज कौर गिल अलग अलग लुक में नजर आईं। एक तस्वीर में शहनाज हाथ में मास्क भी पकड़ी हुई हैं।आपको बता दें, 'बिग बॉस 13' के बाद शहनाज कौर गिल के लुक में काफी बदलाव आया है। आए दिन वो सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जिसमें उनके बदलते हुए स्टाइल को देखा जा सकता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज का हाल ही में फ्लाई गाना रिलीज हुआ है। इस गाने में शहनाज मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह व उचाना अमित के साथ नजर आईं।







Next Story