मनोरंजन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सिक्का जमाएंगी शहनाज गिल, साइन की मूवी!

Rounak Dey
13 Oct 2022 4:56 AM GMT
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सिक्का जमाएंगी शहनाज गिल, साइन की मूवी!
x
जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी चा-पांच फिल्म आ रही है।

पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल ने 'बिग बॉस 13' के जरिए लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने अपने अंदाज से लाखों लोगों को अपना फैन बना लिया है। जल्द ही एक्ट्रेस सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाली हैं। इस मूवी के जरिए एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। लेकिन खास बात तो यह है कि शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) धीरे-धीरे साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी पैर पसारने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में शहनाज गिल को लेकर यह खबर आई है कि उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में एक नामी डायरेक्टर के साथ मूवी साइन की है।

बता दें कि शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को कुछ दिनों पहले साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड में भी देखा गया था, जहां एक्ट्रेस ने कांजीवरम साड़ी पहनकर एंट्री की थी। वहीं टेली चक्कर की रिपोर्ट की मानें तो शहनाज गिल ने साउथ इंडस्ट्री के किसी बड़े डायरेक्टर के साथ फिल्म साइन की है। हालांकि अभी तक उनकी अपकमिंग मूवी को लेकर न तो कोई खुलासा हो पाया है और न ही एक्ट्रेस की ओर से मामले पर कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है।


साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड में शहनाज गिल ने खींची थीं निगाहें
बता दें कि शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड में लोगों का ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उन्होंने बिल्कुल दक्षिण भारतीय लुक अपनाया हुआ था, जो कि उनपर काफी जच भी रहा था। शहनाज गिल की इससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुई थीं, जिन्हें लेकर फैंस ने भी तारीफों के पुल बांध दिये थे।
इन बॉलीवुड कलाकारों के साथ भी काम करेंगी शहनाज गिल
बता दें कि शहनाज गिल सलमान खान के अलावा एक्टर संजय दत्त के साथ भी बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। शहनाज गिल अपने एक वीडियो में पैपराजियों से बत करते हुई नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी चा-पांच फिल्म आ रही है।

Next Story