मनोरंजन

समंदर किनारे मस्ती करते दिखी शहनाज गिल, वीडियो शेयर कर बोलीं- ''काश..मैं भी उड़ सकती''

Rounak Dey
11 Feb 2022 4:50 PM IST
समंदर किनारे मस्ती करते दिखी शहनाज गिल, वीडियो शेयर कर बोलीं- काश..मैं भी उड़ सकती
x
उन्होंने मीडिया के साथ थोड़ी देर ही पोज दिए और बाद में हाथ जोड़ वहां से चली गईं थीं।

एक्ट्रेस शहनाज गिल कभी अपने काम तो कभी अपनी निजी लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। पिछले साल वह अपने करीबी दोस्त और बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से काफी टूट गई थीं, लेकिन धीरे-धीरे समय के साथ एक्ट्रेस ने खुद को मजबूत कर लिया है और जिंदगी में हर उतार चढ़ाव के साथ जीना सीख लिया है। सोशल मीडिया पर भी वह फिर से एक्टिव रहने लगी हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक बीच किनारे का वीडियो शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लग गया। फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज गिल बीच किनारे दौड़-दौड़कर कबूतरों को उड़ा रही हैं और काफी उनके बीच काफी खुश नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक टॉप के साथ डेनिम पैंट में खूबसूरत लग रही हैं। इस लुक को उन्होंने ओपन हेयर्स और चेहरे पर ट्रांसपेरेंट गॉग्लस के साथ कंप्लीट किया है।
इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'काश मैं भी उड़ सकती।'


शहनाज गिल के इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
बता दें, शहनाज गिल को बीते दिनों सिद्धार्थ के निधन के बाद पहली बार पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया गया था, जहां एक्ट्रेस काफी स्टाइलिश नजर आईं थी। लेकिन इस दौरान उनके चेहरे पर पहले जैसा चुलबुलापन कहीं नजर नहीं आया था। उन्होंने मीडिया के साथ थोड़ी देर ही पोज दिए और बाद में हाथ जोड़ वहां से चली गईं थीं।


Next Story