मनोरंजन

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं शहनाज गिल, फैंस ने दी मास्क पहनने की नसीहत

Triveni
27 April 2021 4:32 AM GMT
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं शहनाज गिल, फैंस ने दी   मास्क पहनने की नसीहत
x
‘बिग बॉस 13’ फेम शहनाज गिल इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| 'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव हैं। शहनाज गिल के फैंस को उनकी नई पोस्ट का बेसब्री से इंतजार होता है लेकिन अपने लेटेस्ट पोस्ट की वजह से ही वो अब ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?


कुछ घंटे पहले ही शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में शहनाज गिल काफी ग्लैमरस दिख रही हैं।
शहनाज गिल के फैंस तो इन तस्वीरों को देखने के बाद उनकी तुलना बार्बी डॉल से करने लगे हैं। इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट्स की बरसात करने में लगे हुए हैं।
शहनाज गिल ने इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ-साथ लोगों को मास्क पहनने की नसीहत दी है। शहनाज गिल का कहना है कि अगर आप घर से बाहर निकलें तो मास्क जरूर लगाए।ट्रोलर्स का ये भी कहना है कि लाइक्स बटोरने के लिए वो कुछ भी करने के लिए तैयार हैं, लेकिन जरा वो अपने गिरेबान में ही झांककर देख लें।
सोशल मीडिया पर जब भी शहनाज गिल को ट्रोलर्स से दो-चार होना पड़ता है तो उनके क्लोज फ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला उन्हें सपोर्ट करने आ जाते हैं। बीते दिनों ही उन्होंने एक फोटोग्राफर की क्लास भी लगा दी थी। देखना होगा कि इस बार वो क्या करेंगे?


Next Story