मनोरंजन

शहनाज गिल ने कही दिल छूने वाली बात, सुनिए जोरदार स्पीच

Neha Dani
8 May 2022 4:48 AM GMT
शहनाज गिल ने कही दिल छूने वाली बात, सुनिए जोरदार स्पीच
x
लड़कियों को सॉफ्ट, डेलिकेट, इनोसेंट बोलना बंद करो। हम बेचारियां बिलकुल भी नहीं हैं।'

शहनाज गिल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने मदर्स डे को लेकर ऐसी बात कह डाली है जिसने फैंस का दिल जीत लिया। शहनाज गिल का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और इसमें वह बता रही हैं कि लड़कियों को बेचारी महसूस कराना बंद किया जाना चाहिए। शहनाज गिल ने कहा कि लड़कियों को सॉफ्ट (कोमल) और डेलिकेट (नाजुक) कहकर संबोधित किया जाना बंद होना चाहिए।

ब्रह्म कुमारीज में शहनाज की स्पीच


बिग बॉस फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल ब्रह्म कुमारीज के एक इवेंट में नारी सक्तिकरण को लेकर स्पीच देती नजर आईं। उन्हें Empowerment of Girl Child कैंपेन को लॉन्च करने के लिए महिलाओं द्वारा चलाए जाने वाले इस स्प्रिचुअल ऑर्गनाइजेशन के द्वारा इनवाइट किया गया था। शहनाज गिल ने इस इवेंट में कहा कि खराब अनुभव आपको जिंदगी में बहुत कुछ सिखा सकता है।
लड़कियों को डेलिकेट और सॉफ्ट मत बोलो
पापाराजी विरल भयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए एक वीडियो में आप शहनाज गिल को स्पीच देते हुए देख सकते हैं। शहनाज गिल ने कहा, 'तुम्हारी जिंदगी में तुम्हें अच्छा सिखाया होगा ना तो तुम्हें सुख बेटा भी दे सकता है और बेटी भी दे सकती है। लड़कियों को सॉफ्ट, डेलिकेट, इनोसेंट बोलना बंद करो। हम बेचारियां बिलकुल भी नहीं हैं।'


Next Story