मनोरंजन

अवॉर्ड नाइट में शहनाज गिल ने लुक से मचाया धमाल, डस्की लुक से किया सबको इम्प्रेस

Rounak Dey
24 Feb 2023 8:54 AM IST
अवॉर्ड नाइट में शहनाज गिल ने लुक से मचाया धमाल, डस्की लुक से किया सबको इम्प्रेस
x
इन दिनों अपने चैट शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल में नजर आ रही हैं।
शहनाज गिल..इंडस्ट्री का वो नाम, जिसे आज कौन नहीं जानता। एक्ट्रेस शहनाज गिल अपने काम और लुक को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में हसीना को लोकमत अवॉर्ड्स में स्पॉट किया गया, जहां वह अपने डस्की लुक से सबको इम्प्रेस करती नजर आईं। अब शहनाज की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शहनाज गिल ने ब्लैक गाउन पहना है। वन ऑफ शोल्डर गाउन में एक्ट्रेस क्लासी लुक दे रही हैं।
इस लुक को उन्होंने डस्की मेकअप और लो पोनी से कंप्लीट किया है। अपने लुक से सबको इम्प्रेस करती हुई शहनाज रेड कार्पेट पर जबरदस्त पोज दे रही हैं।
फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो शहनाज गिल इन दिनों अपने चैट शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल में नजर आ रही हैं।

Next Story