मनोरंजन

पंजाब की सड़कों पर शहनाज गिल ने चलाई साइकिल, आइसक्रीम बांट बच्चों के चेहरे पर लाई खुशी

Neha Dani
21 April 2022 7:02 AM GMT
पंजाब की सड़कों पर शहनाज गिल ने चलाई साइकिल, आइसक्रीम बांट बच्चों के चेहरे पर लाई खुशी
x
फिर काफी सारे बच्चों को आइसक्रीम खिलाती हैं। पंजाब की सड़कों पर शहनाज की मस्ती यहीं खत्म नहीं होती।

एक्ट्रेस शहनाज गिल बी-टाउन की वो स्टार हैं जो आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बिग बाॅस 13 में शहनाज गिल अपने चुलबुले अंदाज की वजह से फैंस का दिल जीता। हाल ही में शहनाज अपने होमटाउन पंजाब (अमृतसर) पहुंची थीं। इस ट्रिप की कई तस्वीरें उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की थी। वहीं अब शहनाज ने ट्रिप से जुड़ा एक वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक्ट्रेस ने सेल‍िब्रेटी जिंदगी को भूल एक आम लड़की की तरह एंजॉय किया। वीडियो को देख ये कहना गलत नहीं होगा कि कभी अपने चुलबुले अंदाज और क्यूट सी हरकतों की वजह से लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाली शहनाज एक बार अपने पुराने अंदाज में लौट आईं। गौरतबल है कि बीते साल दोस्त या यूं कहें प्यार सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज बुरी तरह टूट गई थीं।


कभी अपने चुलबुले अंदाज और क्यूट सी हरकतों की वजह से लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाली शहनाज खुद को जैसे भूल ही गई थीं। लेकिन अब वह धीरे-धीरे सिद्धार्थ की यादों के साथ आगे बढ़ रही हैं।
वीडियो की बात करें तो इसकी शुरुआत में शहनाज अपने गांव के लोगों के बीच नजर आ रही हैं। वह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सबके साथ सेल्फी लेती हैं।
इसके बाद शहनाज पंजाब की सड़कों पर आइसक्रीम की साइकिल तक चलाती हैं और फिर काफी सारे बच्चों को आइसक्रीम खिलाती हैं। पंजाब की सड़कों पर शहनाज की मस्ती यहीं खत्म नहीं होती।


Next Story