मनोरंजन

शहनाज गिल को है किस बात का गम, photo देख उड़ी फैंस की नींदें

Triveni
13 April 2021 4:49 AM GMT
शहनाज गिल को है किस बात का गम, photo देख उड़ी फैंस की नींदें
x
‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) से सुर्खियां बटोरने वाली ‘पंजाब की शेरनी’ कही जाने वाली शहनाज गिल ने आधी रात में ही अपने फैंस को खास तोहफा दे दिया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) से सुर्खियां बटोरने वाली 'पंजाब की शेरनी' कही जाने वाली शहनाज गिल ने आधी रात में ही अपने फैंस को खास तोहफा दे दिया। शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने इंस्ट्रागाम पर अपनी कुछ नई तस्वीरों को शेयर किया, जिसे देखकर लोग खुश होने से ज्यादा दुखी ही हुए। इन तस्वीरों को देखने के बाद हर किसी के मन में यही कह रहा है 'तुम इनता जो मुस्कुरा रहे हो....क्या गम है जिसको छिपा रहे हो....।' चलिए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है?


'बिग बॉस 13' के बाद शहनाज गिल कई मौकों पर फैंस को चौंका चुकी हैं। हाल ही में शहनाज ने अपने नए हेयरस्टाइल से लोगों को चौंका दिया था।
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ऐसी तस्वीर को शेयर किया था, जिसे देखकर हिना खान के फैंस कन्फ्यूज होने लगे थे। इस तस्वीर में वो बिल्कुल हिना खान जैसी ही लग रही हैं।
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों कनाडा में अपनी पहली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।शहनाज गिल पहली फिल्म में सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ संग नजर आने वाली है। फिल्म का नाम है 'हौसला रख'...।
शहनाज गिल (Shehnaaz) की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाती हैं। शहनाज गिल की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती ही जा रही है।
कल देर रात शहनाज गिल ने अपनी नई तस्वीरों को पोस्ट करके फैंस को सरप्राइज ही दे दिया लेकिन शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की नई तस्वीरों ने उनके फैंस को सोच में ही डाल दिया था।
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को इन दिनों कई ऑफर मिल रहे हैं। इस बीच वो लगातार एक के बाद एक कई फोटोशूट करवा रही हैं। फैंस का कहना है कि शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की ये मुस्कुराहट नकली है। आखिर शहनाज गिल को किस बात का गम है?

शहनाज गिल की नई तस्वीरों को देखकर फैंस तो इतना परेशान हो गए हैं कि वो उनसे कमेंटबॉक्स के ही जरिए लाखों सवाल पूछने लगे हैं। कुछ लोग तो ये भी पूछ रहे हैं कि क्या शहनाज और सिद्धार्थ के बीच लड़ाई हो गई है?


Next Story