मनोरंजन

पैपराजी पर भड़कीं शहनाज गिल, कहा- 'चुप रहो...'

Rounak Dey
15 Jan 2023 7:40 AM GMT
पैपराजी पर भड़कीं शहनाज गिल, कहा- चुप रहो...
x
दिखाई दे रहे हैं। कोई एक्ट्रेस के साथ नजर आ रहा है, कोई शहनाज गिल की बात को एकदम पसंद नहीं कर रहा।
: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में नजर आने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों अपने शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' (Desi Vibes With Shehnaaz Gill) को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। इस शहनाज गिल के इस शो में अभी तक कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंच चुके हैं। शहनाज गिल इन स्टार्स से उनकी लाइफ से जुड़े सवाल पूछती हुई नजर आई हैं। इसी बीच अब शहनाज गिल का एक वीडियो सामने आया है। शहनाज गिल का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
पैपराजी पर भड़कीं शहनाज गिल




पंजाब की कैटरीना कैफ बोली जाने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। कभी इसकी वजह उनका शो होता है, तो कभी कुछ और। इसी बीच अब शहनाज गिल का एक वीडियो सामने आया है, जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। शहनाज गिल इस वीडियो में काफी गुस्से में दिखाई दी। शहनाज गिल इस वायरल हो रहे वीडियो में मीडिया से बात करती हुई दिखाई दी, इस दौरान काफी शोर आ रहा था। जिसको लेकर शहनाज गिल गुस्सा हो गई और पैपराजी की क्लास लगी दी। जिसके बाद शहनाज गिल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह के रिएक्शन्स देते हुए दिखाई दे रहे हैं। कोई एक्ट्रेस के साथ नजर आ रहा है, कोई शहनाज गिल की बात को एकदम पसंद नहीं कर रहा।
इस फिल्म में नजर आएंगी शहनाज गिल
शहनाज गिल टीवी के बाद अब बॉलीवुड की दुनिया में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहनाज गिल बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाली है। शहनाज गिल की वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।


Next Story