मनोरंजन

शहनाज गिल ने फेमस मैगजीन के लिए करवाया बोल्ड फोटोशूट, काउच पर बैठ दिए कातिलाना अंदाज में पोज

Neha Dani
29 March 2022 5:43 AM GMT
शहनाज गिल ने फेमस मैगजीन के लिए करवाया बोल्ड फोटोशूट, काउच पर बैठ दिए कातिलाना अंदाज में पोज
x
एक्ट्रेस की आखिरी फिल्म हौंसला रख थी। इसमें उनके साथ दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा थी।

'बिग बाॅस 13' फेम शहनाज गिल सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में से एक हैं। शहनाज अक्सर अपने स्टेटमेंट लुक से इंटरनेट पर तहलका मचाती रहती हैं। कुछ दिन पहले ही शहनाज ने अपने रेट्रो लुक्स से लोगों के दिलों पर वार किए थे। अभी शहनाज का वो अवतार फैंस दिलों से उतरा नहीं था कि एक बार फिर उन्होंने अपने लुक्स से लोगों की नींद चुरा ली है।

शहनाज ने हाल ही में फेमस मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया जिसमें उनका एकदम हटके अंदाज देखने को मिल रहा है। शहनाज के पहले लुक की बात करें तो इसमें वह लाइट ब्राउन कलर की आउटफिट में दिख रही हैं। शहनाज ने ब्राउन क्राॅप टाॅप के साथ मैचिंग पैंट औक लाॅन्ग कोट कैरी किया है। इस लुक में शहनाज ने अपने मेकअप को थोड़ा डार्क रखा है। वह काउच पर बैठ कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं।
'पंजाब की कैटरीना' के दूसरे लुक की बात करें तो इसमें वह प्रिटिंड आउटफिट में स्टाइलिश दिख रही हैं। शहनाज ने मिनिमल मेकअप और डार्क लिपस्टिक से लुक को पूरा किया है। बिग बाॅस फेम का ये लुक देख आपको बाॅलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस मधुबाला की याद आ जाएगी।


इस तस्वीर में शहनाज व्हाइट कलर कोट स्टाइल शाॅर्ट ड्रेस में दिख रही हैं। वह शिप के दरवाजे के पास खड़े होकर दिलकश अंदाज में पोज दे रही हैं। फैंस शहनाज की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो शहनाज गिल हाल ही मे शिल्पा शेट्टी के चैट शो में नजर आईं थी। इस शो में उन्होंने सिद्धार्थ संग उनके रिश्ते पर सवाल उठाने वालों और उन्हें ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया था। टीवी पर शहनाज आखिरी बार बिग बॉस 15 में देखी गईं थी।


उन्होंने इस शो के ग्रैंड फिनाले में अपने करीबी दिवंगत दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट दिया था। शहनाज की परफॉर्मेंस से हर किसी की आंखों में आंसू आ गए थे। एक्ट्रेस की आखिरी फिल्म हौंसला रख थी। इसमें उनके साथ दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा थी।

Next Story