मनोरंजन

शहनाज गिल ने कराया लेटेस्ट फोटोशूट, फैंस हुए मदहोश

Triveni
23 Dec 2022 3:00 PM GMT
शहनाज गिल ने कराया लेटेस्ट फोटोशूट, फैंस हुए मदहोश
x
फाइल फोटो 
बिग बॉस 13 से फेमस हुई शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की 6 तस्वीरें शेयर की है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बिग बॉस 13 से फेमस हुई शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की 6 तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें स्टाइलिश गोल्डन शरारा में अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है।

शहनाज गिल ने हैवी ज्वेलरी भी पहन रखी है

पहली तस्वीर में एक्ट्रेस शहनाज गिल बैठी हुई है। उन्होंने हैवी ज्वेलरी भी पहन रखी है। उन्होंने मेकअप कर रखा है। उन्होंने लिपस्टिक लगा रखी है और वह स्माइल करती हुई नजर आ रही है। दूसरी तस्वीर में अलग अंदाज में पोज दे रही है। तीसरी तस्वीर में शहनाज गिल ने अपना पल्लू सिर पर ले रखा है। वहीं वह शर्माती हुई नजर आ रही है। चौथीं फोटो में वह कमर पर हाथ रखकर कैमरे की ओर देख रही हैं।
शहनाज गिल ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'शरारा'
शहनाज गिल ने क्यूट तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'शरारा।' इसके अलावा उन्होंने इसे कई लोगों को टैग भी किया है। शहनाज गिल की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसे 1 घंटे में 417000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं तस्वीरों पर 12000 से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने तस्वीरों पर हे भगवान, गोल्डन गोल्ड, वाओ, क्यूट, यू जस्ट लुक ऑसम, यह चांद सा रोशन चेहरा, ब्यूटी क्वीन, गॉर्जियस जैसे कमेंट किए हैं।
शहनाज गिल फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आएंगी
शहनाज गिल जल्द सलमान खान के साथ फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आएंगी। वह इन दिनों इंस्टाग्राम पर अपनी पॉडकास्ट वीडियो इंटरव्यू भी शेयर करती है। इसमें वह कई कलाकारों का इंटरव्यू लेती नजर आती हैं। इसके अलावा वह म्यूजिकल वीडियो बनाकर भी पोस्ट करती है। शहनाज गिल का फैंस के साथ इंटरेक्शन काफी दिलचस्प होता है। इसके चलते उनकी लोकप्रियता भी काफी बड़ी है। हाल ही में उन्होंने फिल्म अभिनेता विकी कौशल के साथ एक वीडियो इंटरव्यू किया था। इसमें दोनों की मस्ती देखने लायक है।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}-

Next Story