
x
एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill), जो हाल ही में आयोजित मुंबई पुलिस के वार्षिक कार्यक्रम UMANG 2022 का हिस्सा रहीं
मुंबई: एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill), जो हाल ही में आयोजित मुंबई पुलिस के वार्षिक कार्यक्रम UMANG 2022 का हिस्सा रहीं, उन्होंने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बेहतरीन वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शहनाज गिल कैमरे के साथ फ्लर्ट करती हुई नजर आ रही हैं।
वीडियो में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill Video) का अवतार देख प्रतीत हो रहा है कि उन्होंने इस वीडियो को उमंग 2022 में अपने परफॉर्मेंस के दौरान बनाया था। क्लिप में शहनाज़ 'नशा' (Shehnaaz Gill perform on Nasha) सॉन्ग पर मदहोश कर देने वाला परफॉर्मेंस देती देखी जा सकती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में कुछ इमोजी भी जोड़े। ये क्लिप सामने आते ही छा गया है।
कमेंट सेक्शन में फैंस उनपर दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "दिलों की रानी #shehnaazgill।" दूसरे ने पोस्ट पर ढेर सारे दिल और प्यार भरे इमोजीज ड्रॉप किए। इससे पहले भी शहनाज गिल के उमंग परफॉर्मेंस से कई वीडियोज वायरल हुए, जिनमें वो 'चिकनी चेमेली' से लेकर 'हौली हौली' और 'नाच पंजाबन' पर थिरकती हुई नजर आईं।

Shantanu Roy
Next Story