मनोरंजन
शहनाज गिल ने लहंगा पहन किया ऐसा डांस, VIDEO हुआ जमकर वायरल
Shubhra Nandy
11 Aug 2021 11:04 AM IST

x
बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकी शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में बानी हुई हैं.
बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकी शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में बानी हुई हैं. शहनाज अपनी ग्लैमरस फोटो और डांस वीडियो से जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही हैं. बिग बॉस सीजन 13 के बाद उनकी पॉपुलैरिटी में खूब इजाफा हुआ है. वहीं अकसर शहनाज को सिद्धार्थ शुक्ला के साथ देखा जा सकता है. उन दोनों की फोटो भी इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं. अब शहनाज गिल (Shehnaaz Gill Video) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें अंगेजी गाने पर झूमकर डांस करते देखा जा सकता है.
अंगेजी गाने पर किया डांस
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने अपना ये डांस वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, शहनाज गिल (Shehnaaz Gill Dance) अंग्रेजी सॉन्ग 'We Don't Talk Anymore' पर डांस कर रही हैं. इस वीडियो में उन्होंने रेड कलर का लेहंगा पहना हुआ है. वीडियो में अंगेजी के साथ उनका देसी तड़का देखने को मिल रहा है. फैन्स को शहनाज का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है. उनके इस वीडियो पर अब तक 2.2 मिलियन व्यूज आ चुके हैं. वहीं वीडियो को 433 हजार लोगों ने लाइक किया है और 24 हजार कमेंट भी आ चुके हैं. शहनाज के एक फैन ने कमेंट में लिखा है ' पंजाबी कुड़ी', तो वहीं एक ने उन्हें 'गॉर्जियस' कहा है.
शहनाज गिल इस फिल्म में आएंगी नजर
बता दें, पंजाबी सिंगर और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट शहनाज गिल जल्द ही दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म 'हौसला रख' में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा हाल ही में शहनाज को सिद्धार्थ शुक्ला के साथ 'सिलसिला सिडनाज का' में भी देखा गया था. शहनाज के कई म्यूजिक वीडियो भी इस दौरान रिलीज हुए हैं. वहीं सोशल मीडिया पर उनके डांस वीडियो भी जमकर वायरल होते है.
Next Story





