मनोरंजन

सिद्धार्थ शुक्ला को आज भी भूल नहीं पाईं शहनाज गिल, फैन को ऑटोग्राफ देते हुए पहले लिखा सिड फिर नाज

Neha Dani
1 July 2022 4:55 AM GMT
सिद्धार्थ शुक्ला को आज भी भूल नहीं पाईं शहनाज गिल, फैन को ऑटोग्राफ देते हुए पहले लिखा सिड फिर नाज
x
एक्ट्रेस के इस लुक को फैंस ने खूब प्यार दिया था।

शो 'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। बिग बॉस में शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। फैंस ने दोनों की जोड़ी को सिडनाज का नाम दिया था। हाल ही में शहनाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस भावुक हो गए हैं।




वीडियो में शहनाज अपने एक फैन को ऑटोग्राफ दे रही है। शहनाज ऑटोग्राफ देते हुए पहले सिड लिखती हैं और उसके बाद नाज। एक्ट्रेस ने लिखा कि शहनाज आपसे प्यार करती है, हमेशा स्पोर्ट करते रहना सिड नाज। फैंस को शहनाज का ये अंदाज काफी पंसद आया और वह उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे है।

बता दें कुछ दिनों पहले शहनाज ने अहमदाबाद में रैंप वॉक किया था। इस दौरान शहनाज रेड कलर के लहंगे में दुल्हन की तरह सजी थी। शहनाज ने सिद्दधू मूसेवाला के गाने सोहने लगदे पर डांस भी किया था। एक्ट्रेस के इस लुक को फैंस ने खूब प्यार दिया था।


Next Story