मनोरंजन
शहनाज गिल ने पहली बार शादी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे बहुत आगे जाना है लाइफ में
Rounak Dey
22 Feb 2023 10:50 AM IST

x
लेकिन अगर मुझे काम नहीं मिला तो कम से कम मेरे पास इतनी सेविंग तो होनी चाहिए कि मैं भविष्य में पैसों के लिए किसी के आगे हाथ न फैलाऊं।'
बिग बॉस 13 से अपने करियर की सफल शुरुआत करने वाली शहनाज गिल को आज कौन नहीं जानता। बिग बॉस ने नजर आने के बाद शहनाज ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और हमेशा अपने काम से लोगों का दिल जीता है। इन दिनों एक्ट्रेस शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' में नजर आ रही हैं। हाल ही में मिस गिल ने अपने चैट शो में भुवन बाम को बुलाया, जहां उन्होंने अपनी शादी और फ्यूचर को लेकर भी कई बातें की।
'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' में शहनाज ने कहा, 'लाइफ में तुम्हें नहीं पता ना कि तुम्हारा फ्यूचर क्या है। तुम्हें हर चीज के लिए तैयार रहना चाहिए। अभी मेरे पास कुछ चीजें हैं करने के लिए तो मैं कर रही हूं। आगे जाके मैं काम करने की पूरी कोशिश करूंगी। कोशिश करूंगी कि काम मिलता रहे। लेकिन अगर मुझे काम नहीं मिला तो कम से कम मेरे पास इतनी सेविंग तो होनी चाहिए कि मैं भविष्य में पैसों के लिए किसी के आगे हाथ न फैलाऊं।'
Next Story





