मनोरंजन

राघव जुयाल संग अफेयर की खबरों में शहनाज गिल ने तोड़ी चुप्पी

Rounak Dey
18 Aug 2022 5:20 AM GMT
राघव जुयाल संग अफेयर की खबरों में शहनाज गिल ने तोड़ी चुप्पी
x
इसके अलावा शहनाज गिल कार्तिक आर्यन को भी बहुत पसंद करती हैं।

एक बार फिर शहनाज गिल का नाम एंटरटेनमेंट ट्रेंडिग वर्ल्ड में टॉप पर है। दरअसल हाल ही में शहनाज की लव लाइफ में किसी खास शख्स की एंट्री की खूब चर्चा हो रही थी। कहा जा रहा था कि शहनाज इन दिनों जाने माने डांसर और होस्ट राघव जुयाल को डेट कर रही हैं। लेकिन अब इस बज को लेकर सना ने बयान दिया है।


शहनाज ने अब उनकी राघव जुआल संग डेटिंग की चर्चा पर फुलस्टॉप लगा दिया है। सना ने साफ कहा है कि किसी के साथ खड़े होने या घूमने का मतलब उस शख्स के साथ रिलेशनशिप में होना नहीं होता। मीडिया हर बार झूठ बोलती है। फिजूल बोलती है, अब मैं हाइपर हो जाऊंगी...'

सलमान की फिल्म में साथ काम कर रहे हैं शहनाज और राघव
सलमान खान की आने वाली फिल्म कभी ईद कभी दिवाली से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं हैं शहनाज। आपको बता दें शहनाज और होस्ट और डांसर राघव जुयाल भी सलमान खान की कभी ईद कभी दिवाली में शहनाज के साथ काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों को एक साथ कई जगहों पर देखा गया था जिसकी वजह से ही उनकी डेटिंग की अटकलें तेज हो गईं।

ऋषिकेश ट्रिप पर थे साथ
बता दें कुछ समय पहले शहनाज और राघव की कुछ तस्वीरें सामने आईं थी जिसमें दोनों को साथ एंजॉय करते हुए देखा गया था। दोस्तों और इंडस्ट्री फ्रैंड्स के साथ वक्त गुजराते हुए शहनाज को देखकर लगता है कि अब वह धीरे-धीरे अपनी लाइफ में मूव ऑन कर रही हैं। उनके चहरे की रौनक धीरे-धीरे लौट रही है। कई इवेंट्स पर अब शहनाज का वही चुलबुला अंदाज नजर आता है।

सिद्धार्थ शुक्ला से पहले किसके प्यार में थीं शहनाज
एक रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस हाउस में सिद्धार्थ शुक्ला से मुलाकात करने से पहले शहनाज गिल गौतम गुलाटी के साथ प्यार में थीं। बिग बॉस हाउस में आने के बाद उनके गौतम के प्रति प्यार का खुलासा हुआ था। वह खुद को उनकी सबसे बड़ी फैन बताती थीं। इसके अलावा शहनाज गिल कार्तिक आर्यन को भी बहुत पसंद करती हैं।



Next Story