मनोरंजन

दिनाश विजान की फिल्म में नजर आएगी शाहिद-कृति की जोड़ी

Rani Sahu
5 Aug 2022 7:07 PM GMT
दिनाश विजान की फिल्म में नजर आएगी शाहिद-कृति की जोड़ी
x
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री कृति सैनन की जोड़ी फिल्मकार दिनेश विजान की फिल्म में नजर आ सकती है

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री कृति सैनन की जोड़ी फिल्मकार दिनेश विजान की फिल्म में नजर आ सकती है। बॉलीवुड में चर्चा है कि दिनेश विजान जल्द ही एक रोमांटिक फिल्म के लिए शाहिद कपूर और कृति सैनन की जोड़ी को साथ लेकर आने वाले हैं।शाहिद कपूर और कृति सैनन की जोड़ी एक रोबोट रोम-कॉम में नजर आएगी।

शाहिद फिल्म में एक रोबोटिक लडक़े का किरदार निभाएंगे, वहीं कृति सैनन भी फिल्म में एक रोबोट के रूप में दिखाई देंगी। कहानी एक छोटे से शहर में एक इंडियन कल्चरल ट्रेडिशन पर आधारित होगी। शाहिद और कृति स्टारर यह एक खास प्रोजेक्ट है। मेकर्स ने इस साल नवंबर से फिल्म को भारत और विदेशों में बड़े पैमाने पर शूट करने की प्लानिंग की है। यह फिल्म टीवी सीरियल बहू हमारी रजिनीकांत के कांसेप्ट पर आधारित हो सकती है। फिल्म का निर्देशन अमित जोशी करने जा रहे हैं।


Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story