मनोरंजन

फिर सुर्खियों में शाहिद कपूर की पत्नी मीरा, लेटेस्ट आउटफिट में ढाया कहर

jantaserishta.com
1 Feb 2021 3:02 PM IST
फिर सुर्खियों में शाहिद कपूर की पत्नी मीरा, लेटेस्ट आउटफिट में ढाया कहर
x

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत फिल्मों में भले ही ना आई हों, लेकिन मीरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस उनको काफी पसंद करते हैं. मीरा राजपूत को उनके ड्रेसिंग सेंस के लिए भी काफी पसंद किया जाता है. अपने स्टाइलिश आउटफ‍िट्स और मेकअप से मीरा की तुलना बॉलीवुड की एक्ट्रेसेज से की जाती है. अब एक बार फिर मीरा अपने लेटेस्ट आउटफिट और उसकी कीमत को लेकर खबरों में हैं.



हाल ही में मीरा राजपूत ने एक ऐड शूट के लिए बॉडी-हगिंग स्पेगेटी-स्ट्रैप्ड ड्रेस पहना था. इस फ्लोरल प्र‍िंटेड ड्रेस को अलग-अलग स्टाइल‍िश तरीकों से प्रेजेंट किया. उन्होंने इसे ड‍िटैचेबल स्कर्ट के साथ एक कंप्लीट लुक दिया, वहीं व्हाइट श्रग के साथ भी टीम-अप कर दिखाया. अलग-अलग तरीके से इस फ्लोरल प्र‍िंटेड आउटफिट में मीरा काफी खूबसूरत नजर आईं.


मीरा के ड्रैस की कीमत क्या है?
बात करें इस ड्रेस की तो Label Hay Girl की The Elliatt Wattle ड्रेस महज 4500 रुपए की है. इस ड्रेस में मीरा ने आने वाले मौसम और गर्म जगहों पर हॉलीडे के मुताबिक अपने लुक को पेश किया है. वे इस ड्रेस में हॉलीडे वार्डरोब गोल्स देती नजर आईं. इस ड्रेस के साथ उन्होंने लाइट मेकअप किया था.


मीरा राजपूत ड्रेस शॉप‍िंग साइट
मालूम हो कि मीरा हाल ही में पति शाहिद कपूर के साथ गोवा वेकेशन एंजॉय करने गई थीं. मीरा ने इस ट्र‍िप की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी. तस्वीरों में वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story