मनोरंजन
शाहिद कपूर ने शेयर किया जर्सी का नया पोस्टर, बोले- पिता होने के नाते
Rounak Dey
1 Dec 2021 3:35 PM IST

x
अपने बेटे की इच्छा को पूरा करने के लिए उसको जर्सी गिफ्ट करता है।
शाहिद कपूर अपनी आगामी फिल्म 'जर्सी' को लेकर बेहद उत्साहित है। अब उन्होंने बुधवार को फिल्म के पसंदीदा पोस्टर को शेयर किया है। इस पोस्टर में शाहिद कपूर अपने पिता होने के कर्तव्य को खूबबी निभाते हुए दिख रहे हैं। पोस्टर में अभिनेता ग्राउंड में अपने बेटे किट्टू के जाने से पहले उसके जूतों के फीते बाधते हुए देखे जा सकते हैं। पोस्टर से अंदाज लगाया जा सकता है कि फिल्म में अर्जुन और किट्टू का बॉन्ड कितना प्यारा है।
इस पोस्टर को अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन लिख कर बताया कि ये उनका पसंदीदा पोस्टर क्यों है। इस पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर शाहिद कपूर ने कैप्शन लिखा, एक पिता होने के नाते ये जर्सी का मेरा पसंदीदा पोस्टर है। पोस्टर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फोटो को अब तक (खबर लिखे जाने तक) 4 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
हाल ही में उन्होंनें इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन में खुलासा किया था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके निचले होठ में गेंद आकर लग गई थी, जिससे वो बुरी तरह से जख्मी हो गए थे और 25 टांके आए थे। गौतम तिन्ननुरी के निर्देशित इस फिल्म में शाहिद कपूर दो अलग-अलग लुक में नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी एक असफल क्रिकेटर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने की उम्मीद के साथ अपने 3 दशक के बाद क्रिकेट में वापसी करने का फैसला लेता है और अपने बेटे की इच्छा को पूरा करने के लिए उसको जर्सी गिफ्ट करता है।
Next Story





