मनोरंजन
शाहिद कपूर ने मम्मी को इस अंदाज में किया Birthday wish, PHOTOS शेयर कर बोले- I love you mom…
Shubhra Nandy
2 Dec 2020 6:38 PM IST

x
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की मम्मी नीलिमा अजीम आज अपना 62वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की मम्मी नीलिमा अजीम आज अपना 62वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस मौके पर यूं तो नीलिमा को ढ़ेरों बधाइयां मिल रही हैं. लेकिन बेटे शाहिद ने बेहद ही खास अंदाज में उन्हें विश किया है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. दरअसल, शाहिद कपूर ने अपनी मॉम के बर्थडे पर उनका एक फोटो फैन्स के साथ साझा किया. इस तस्वीर में नीलिमा नाव में उड़ते पक्षियों को निहारती नजर आ रही हैं.
इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर शाहिद कपूर ने कैप्शन में लिखा, "मॉम, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं. हैप्पी हैप्पी बर्थडे." शाहिद कपूर के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. शाहिद कपूर द्वारा अपनी मॉम के लिए शेयर किए गए इस पोस्ट को अब तक 3 लाख 20 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद की अगली फिल्म 'जर्सी' है जिसमें वह एक क्रिकेटर के तौर पर नजर आएंगे. फिल्म में शाहिद कपूर के साथ उनके पिता पंकज कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इसके अलावा बीते साल 2019 में शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह रिलीज हुई थी, जिसमें उनके साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं. इस फिल्म को संदीप रेड्डी ने निर्देशित किया था.
Next Story





