मनोरंजन

शाहिद कपूर ने अपनी टीम के साथ की ऐसी हरकत, VIDEO देख हो जाएंगे लोटपोट

Triveni
19 Feb 2021 5:21 AM GMT
शाहिद कपूर ने अपनी टीम के साथ की ऐसी हरकत, VIDEO  देख हो जाएंगे लोटपोट
x
सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर 'पावरी' हो रही है। रातों रात पावरी हो रही है...डायलॉग से फेमस हुईं

जनता से रिश्ता वेबडेसक | सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर 'पावरी' हो रही है। रातों रात पावरी हो रही है...डायलॉग से फेमस हुईं पाकिस्तानी इंफ्लूएंसर और कंटेंट क्रिएटर दनानीर मुबीन के इस वीडियो पर फैंस तो लगातार प्रतिक्रिया दे ही रहे हैं, साथ ही इस पर बने जोरदार मीम्स भी फैंस को गुदगुदाने में सफल हुए हैं। इतना ही नहीं अब 'पावरी' का जादू बॉलीवुड स्टार्स के भी सिर चढ़कर बोल रहा है। जिसका सुबूत शाहिद कपूर के लेटेस्ट पोस्ट में बखूबी देखने को मिला है।

शाहिद कपूर ने अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर 'पावरी' की है। साथ ही एक्टर ने इसका मजेदार वीडियो भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। वीडियो में शाहिद की टीम का एक सदस्य कहता है,'ये हमारे स्टार हैं, ये हम हैं और ये हमारी पावरी हो रही है।' इसके बाद ही शाहिद कपूर 'पार्टी ऑल नाइट' गाना गाते हुए अजीबो-गरीब हरकत करने लगते हैं। जिसे देख उनकी पूरी टीम हंसने लग जाती है। हालिया पोस्ट किए शाहिद के इस वीडियो को अब तक 31 लाख 77 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही फैंस कमेंट सेक्शन में LOL वाले इमोजी बनाते दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि, शाहिद कपूर जल्द ही फिल्म 'जर्सी' में नजर आने वाले हैं। जिसे लेकर ये खबरें हैं कि ये फिल्म दिवाली के मौके पर अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' से भिड़ेगी। शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' साउथ की फिल्म 'जर्सी' जो 2019 में रिलीज हुई एक सुपरहिट फिल्म थी उसकी रीमेक है। यह क्रिकेट पर आधारित है। इस फिल्म में शाहिद कपूर दो अलग-अलग रोल प्ले करते नजर आएंगे। रोल के साथ ही एक्टर दो अलग लुक्स में भी दिखेंगे। जर्सी में शाहिद कपूर के साथ एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर स्क्रीन शेयर करती दिखने वाली हैं।


Next Story