मनोरंजन

शाहिद कपूर ने शिल्पा शेट्टी-मृणाल ठाकुर के साथ किया फनी डांस, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

Neha Dani
7 April 2022 6:28 AM GMT
शाहिद कपूर ने शिल्पा शेट्टी-मृणाल ठाकुर के साथ किया फनी डांस, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
x
जर्सी थिएटर में देखना भूलने का नहीं...अगल बगल के सिनेमाघरों में इस शुक्रवार 14 अप्रैल से।'

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) स्टारर फिल्म 'जर्सी' (Jersey) 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इन दिनों स्टार्स फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। शाहिद और मृणाल रियलिटी शोज के प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच दोनों 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे। इस सेट पर शिल्पा शेट्टी के साथ मिलकर शाहिद और मृणाल ने खूब मस्ती की और मजेदार डांस भी किया। ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शाहिद और शिल्पा ने किया फनी डांस


शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर और शिल्पा शेट्टी गाने 'तू मेरे अगल बगल है' पर मजेदार डांस करते हुए दिख रहे हैं। तीनों का ये फनी डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं।
कैप्शन भी है मजेदार
डांस के अलावा पोस्ट का कैप्शन में काफी मजेदार है। वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, 'खाली पीली रोकने का नहीं, जर्सी थिएटर में देखना भूलने का नहीं...अगल बगल के सिनेमाघरों में इस शुक्रवार 14 अप्रैल से।'


Next Story