मनोरंजन
वैलेंटाइन डे पर डिनर डेट पर गए शाहिद कपूर और मीरा राजपूत, टैंक टाॅप में स्टनिंग दिखीं मिसेज कपूर
Rounak Dey
15 Feb 2022 9:11 AM IST

x
फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर हैं। शाहिद के अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो वह 'बुल' में नजर आएंगे।
बाॅलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत बी-टाउन के हाॅट कपल्स में से एक हैं। दोनों कभी भी एक-दूजे से अपने प्यार का इजहार करने से नहीं चूकते हैं। वहीं वैलेंनटाइन के मौके पर ये हाॅट कपल रोमांटिक डेट पर निकला जिसकी तस्वीरें इस समय चर्चा का विषय हैं। इस मौके के लिए ये कपल पिंक आउटफिट में ट्विनिंग करता दिखा।
लुक की बात करें तो शाहिद पिंक शर्ट,व्हाइट पैंट में हैंडसम दिखे। उन्होंने अपने लुक को शेड्स से कंप्लीट किया था। वहीं मीरा पिंक चेकर्ड टॉप के साथ मैचिंग पैंट में स्टाइलिश दिखीं।
ओपन हेयर्स, मिनिमल मेकअप मीरा के लुक को परफेक्ट बना रहा था। इस दौरान मीरा ने हाई हील्स कैरी की थी। रेस्टोरेंट से बाहर मीरा शाहिद एक-दूजे का हाथ थामे दिखे। शाहिद मीरा की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
शाहिद मे साल जुलाई 2015 में 14 साल छोटी मीरा राजपूत संग शादी रचाई थी। कपल ने 2016 में एक बेटी जिसका नाम मीशा है का स्वागत किया था। वहीं साल 2018 में कपल के घर नन्हें राजकुमार की किलकारी गूंजी, जिसका नाम जैन है।
काम की बात करें तो शाहिद जल्द ही फिल्म जर्सी में दिखेंगे। फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर हैं। शाहिद के अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो वह 'बुल' में नजर आएंगे।
Next Story





