मनोरंजन

शाहिद और ईशान का ‘माचो मैन’ लुक छाया, शेयर की Photos

SANTOSI TANDI
15 April 2024 1:10 PM GMT
शाहिद और ईशान का ‘माचो मैन’ लुक छाया, शेयर की Photos
x
मुंबई : एक्टर शाहिद कपूर ने चॉकलेटी बॉय के रूप में करिअर शुरू किया था। शाहिद को बॉलीवुड में करीब दो दशक हो चुके हैं और वे अब लगातार एक्सपरिमेंटल रोल कर रहे हैं। उनकी हर भूमिका चुनौतीपूर्ण होती है। शाहिद अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से फैंस को हमेशा हैरान करते रहते हैं। हर बार उनका लुक अलग नजर आता है। इन दिनों शाहिद जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। शाहिद ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नए लुक की कुछ झलक दिखाई है, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
शाहिद ने आज रविवार (14 अप्रैल) को अपने इंस्टाग्राम पर वर्कआउट की तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें से पहली और दूसरी तस्वीर में शाहिद के साथ उनके भाई एक्टर ईशान खट्टर भी दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में शाहिद और ईशान जिम वियर में हैं। दोनों भाई इस दौरान मिरर में देखकर अपने मसल्स फ्लॉन्ट करते कमाल के लग रहे हैं। एक तस्वीर में शाहिद खुद अपने बाइसेप्स की फोटो खींच रहे हैं।

शाहिद और ईशान का 'माचो मैन' लुक छाया हुआ है। शाहिद के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो वो जल्द ही 'अश्वत्थामा' तथा 'देवा' फिल्म में नजर आएंगे। रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बन रही 'देवा' में शाहिद के अपोजिट साउथ इंडियन एक्ट्रेस पूजा हेगड़े हैं। यह 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहिद वेब सीरीज 'फर्जी' के सीजन 2 में भी दिख सकते हैं।
Next Story