मनोरंजन

शहीर शेख और उनकी पत्नी रुचिका कपूर ने साझा किया अपने बेटी का नाम

Tara Tandi
20 Sept 2021 5:32 PM IST
शहीर शेख और उनकी पत्नी रुचिका कपूर ने साझा किया अपने बेटी का नाम
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| एक्टर शहीर शेख (Shaheer Sheikh) ने आखिरकार सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है. कुछ रंग प्यार के ऐसे भी फेम एक्टर शहीर और उनकी पत्नी रुचिका कपूर (Ruchikaa Kapoor) ने उनकी बेटी का नाम अनाया रखा है. रिपोर्ट्स की मानें तो रुचिका ने 11 सितंबर को अनाया को जन्म दिया था. हालांकि उनकी तरफ से अब तक इस बारें में कोई भी आधिकारिक स्टेटमेंट नहीं जारी किया गया है. आज अनाया के जन्म के 9 दिन बाद एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ बेटी के जन्म की गुड न्यूज साझा की है.

कहा जा रहा है कि गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर बच्ची का जन्म होने पर शहीर की पत्नी रुचिका कपूर और उनका परिवार काफी उत्साहित था. शहीर ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर आज रुचिका के साथ उनका बेबी बंप दिखाते हुए एक पुरानी तस्वीर साझा की और अपने बेटी के नाम का खुलासा किया. शहीर ने लिखा है कि जिंदगी ने उन्हें दिए हुए इस उपहार से वह धन्य हो गए हैं. उनके आगे के सफर के लिए उन्हें सभी के प्यार और शुभकामनाओं की आवश्यकता है. सभी उन्हें दुआ में रखें #अनाया,"

यहां देखिए शहीर शेख का पोस्ट


जानिए क्या होता है अनाया का अर्थ

अनाया का मतलब होता है तोहफा. रिपोर्ट्स की मानें तो अनाया" एक इस्लामिक नाम है. शहीर ने भी अपनी पोस्ट में उनकी बेटी को जिंदगी का तोहफा कहा है.

एक्टर ने खुद होस्ट की थी गोदभराई

शहीर शेख ने कुछ महीने पहले अपनी पत्नी रुचिका के लिए खुद ही गोद भराई का समारोह होस्ट किया था. इस खास मौके पर उन्होंने शानदार डेकोरेशन भी किया था. शहीर ने नियॉन लाइट और पेस्टल रंग के गुब्बारों से पूरा कमरा सजाया था. गोदभराई के इस फंक्शन में काफी काम लोगों को आमंत्रित किया गया था. जिसमें केवल कुछ दोस्त और परिवार के कुछ सदस्य उपस्थित थे. तस्वीरों में रुचिका अपने बेबी बंप को पर्पल ड्रेस में फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही थी, जबकि शाहीर खुद कैजुअल लुक में थे.

नवंबर में की थी शादी

आपको बता दें, शहीर शेख और रुचिका कपूर ने नवंबर 2020 में कोर्ट मैरिज की थी. फिलहाल, शहीर सोनी टीवी पर एक्ट्रेस एरिका फर्नांडीस के साथ कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3 में नजर आ रहे हैं. हाल ही में अंकिता लोखंडे के साथ उनकी वेब सीरीज पवित्र रिश्ता का हाल ही में Zee5 पर प्रीमियर हुआ था. इस वेब सीरीज में शहीर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने निभाई हुई मानव की भूमिका निभाने जा रहे हैं.

Next Story