मनोरंजन

शाहरुख खान की 'पठान' 8000 स्क्रीन पर लगी, पहली हिंदी फिल्म बनी

Neha Dani
25 Jan 2023 9:13 AM GMT
शाहरुख खान की पठान 8000 स्क्रीन पर लगी, पहली हिंदी फिल्म बनी
x
इस तरह से अब 8000 स्क्रीन पर शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' दिखाई जा रही है।
: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फैंस का आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है। फैंस ने अपने पसंदीदा एक्टर को करीब 5 साल बाद बड़े पर्दे पर देखा है। फिल्म 'पठान' को लेकर फैंस के उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता था कि एडवांस बुकिंग में साढ़े पांच लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके थे। शाहरुख खान की फिल्म को देश और विदेश में 7700 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था। फिल्म के पहले शो के बाद एग्जीबिटर्स को 300 स्क्रीन बढ़ानी पड़ीं। इस तरह से अब 8000 स्क्रीन पर शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' दिखाई जा रही है।
शाहरुख खान की 'पठान' 8000 स्क्रीन पर लगी
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' 25 जनवरी यानी बुधवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म को लेकर फैंस इतना क्रेजी हैं कि कई रिकॉर्ड बनने वाले हैं। सबसे पहले तो ये पहली हिंदी फिल्म बन गई है जिसे सबसे ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। बताते चलें कि फिल्म भारत में 5200 स्क्रीन पर और विदेश में 2500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था। वहीं, भारत में फिल्म के पहले शो के बाद लोगों के उत्साह को देखते हुए एग्जीबिटर्स ने 300 स्क्रीन बढ़ा दी हैं। इस तरह से भारत में 5500 स्क्रीन और विदेश में 2500 स्क्रीन को मिलाकर 8000 स्क्रीन पर शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' दिखाईआ जै रही है।
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की बड़ी खबर है कि शाहरुख खान की 'पठान' सबसे ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। बता दें कि शाहरुख खान पिछली बार साल 2018 में रिलीज हुई 'फिल्म' जीरो में कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए थे। अब वह करीब पांच साल के बाद किसी फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।
Next Story