मनोरंजन
शाहरुख की 'पठान' का जलवा बरकरार, पहले 3 दिनों में दुनिया भर में 313 करोड़ रुपये की कमाई की
jantaserishta.com
28 Jan 2023 4:24 PM IST

x
मुंबई (आईएएनएस)| सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने दुनिया भर में 313 करोड़ रुपये की कमाई कर हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड दर्ज किया है। 25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म पठान ने तीसरे दिन हिंदी प्रारूप में 38 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि डब प्रारूपों ने 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की। भारत में दो दिन का कुल कलेक्शन 39.25 करोड़ रुपये नेट (47 करोड़ ग्रॉस) था।
तीसरे दिन कुल विश्वव्यापी कलेक्शन दुनिया भर में 90 करोड़ रुपये था। 3 दिनों के बाद भारत में कुल ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (जीबीओसी) 201 करोड़ और कुल विदेशी कलेक्शन 112 करोड़ रुपये है।
यश राज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी ने कहा, यह अविश्वसनीय है कि रिलीज के पहले 3 दिनों में फिल्म के कलेक्शंस को देखते हुए पठान ने भारत और विदेशों में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है, जिसे किसी भी फिल्म के लिए ओपनिंग वीकेंड कहा जाता है।
उन्होंने आगे कहा कि फिल्म 'पठान' को दुनिया भर के भारतीयों का आशीर्वाद प्राप्त है और इस फिल्म के साथ जो हो रहा है वह अभूतपूर्व और ऐतिहासिक है। फिल्म 'पठान' मेंं शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





