
x
Mumbai मुंबई। शाहरुख खान एक अभिनेता के तौर पर हिंदी सिनेमा पर कई सालों से राज कर रहे हैं और आज के दर्शकों के लिए भी नया सिनेमा बनाने की चाह रखते हैं। इस सपने की नींव अभिनेता ने 2002 में रख दी थी और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले 'मैं हूं ना' फिल्म बनाई थी। आज रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की शाखा रेड चिलीज वीएफएक्स को 20 साल पूरे हो चुके हैं और अभिनेता शाहरुख खान ने पूरी टीम की मेहनत को सलाम किया है।
रेड चिलीज वीएफएक्स को 20 साल पूरे होने की खुशी में अभिनेता शाहरुख खान ने पूरी टीम के नाम एक पोस्ट लिखा है और उनका सपना पूरा करने में मदद करने वाले सभी लोगों को दिल से धन्यवाद दिया है।
उन्होंने लिखा, "बीस साल पहले हमने एक सपना देखा था। मैंने, हैरी हिंगोरानी और केतन यादव की जोशीली टीम ने भारतीय सिनेमा के लिए जादू रचने का फैसला किया। और अब बीस साल बाद भी वे अथक परिश्रम कर रहे हैं ताकि चीजों को और बड़ा, बेहतर बना सकें और रचनाकारों को उनके सपनों को पंख दे सकें। रेड चिलीज वीएफएक्स की पूरी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे बहुत गर्व है। आप सभी को प्यार, और उम्मीद है कि हम और भी सपने सच कर पाएंगे।"
रेड चिलीज वीएफएक्स ने कई फिल्मों के वीएफएक्स पर काम किया है, जिसमें 'रा- वन', 'फैन', 'जीरो', 'शेरशाह', 'भूल भुलैया 2', 'अटैक', 'लाल सिंह चड्ढा', और 'जवान' जैसी फिल्में शामिल हैं। अभिनेता की कंपनी सलमान खान की फिल्मों 'राधे' और 'सिकंदर' के भी वीएफएक्स डिजाइन कर चुकी है। कंपनी फिल्मों, ओटीटी और विज्ञापनों सहित सभी प्लेटफार्मों पर शानदार विजुअल इफेक्ट्स बनाती है। 500 लोगों की टीम के साथ शाहरुख खान की टीम सिनेमा को नए आयाम दिलाने में मदद करती है।
वहीं, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले अभिनेता कई बड़ी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। फिल्म 'मैं हूं ना' के अलावा, 'ओम शांति ओम', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'हैप्पी न्यू ईयर', 'दिलवाले', 'रईस', 'डियर जिंदगी', 'जवान' और 'डंकी' जैसी फिल्में बन चुकी हैं। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की स्थापना साल 2002 में गौरी खान और शाहरुख खान ने मिलकर की थी।
Tagsशाहरुख खानरेड चिलीज एंटरटेनमेंटरेड चिलीज वीएफएक्स20 सालमैं हूं नाओम शांति ओमचेन्नई एक्सप्रेसहैप्पी न्यू ईयरजवानवीएफएक्सबॉलीवुडटीम मेहनतभारतीय सिनेमाविजुअल इफेक्ट्सफिल्म निर्माणगौरी खानबॉलीवुड नवाचारडिजिटल प्लेटफॉर्मओटीटीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





