मनोरंजन

इस दिन से शुरू करेंगे शाह रुख खान 'पठान' की शूटिंग, Drugs Case के चलते लिया था ब्रेक

Rounak Dey
6 Dec 2021 11:32 AM IST
इस दिन से शुरू करेंगे शाह रुख खान पठान की शूटिंग, Drugs Case के चलते लिया था ब्रेक
x
लाइफ रूटीन में वापसी करने की तैयारी करते दिखाई दे रहे हैं.

क्रूज ड्रग्स केस में बेटे आर्यन खान की (Aryan Khan) गिरफ्तारी के बाद से ही शाहरुख खान अपने फिल्म के काम से ब्रेक पर थे. अब जहां आर्यन की जमानत हुए एक महीने से भी ज्यादा का समय बीत चूका है वहीं किंग खान शूटिंग सेट पर अपनी वापसी की तैयारी में हैं. शाहरुख अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' के सेट पर आनेवाले 15 दिसंबर से वापसी करने जा रहे हैं. मीडिया में आई ताजा रिपोर्ट्स की माने तो अभिनेता जल्द से जल्द इस फिल्म का पूरा करना चाहते हैं.

शाहरुख निर्देशक सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) की इस फिल्म के लिए एक हाई एक्शन सीन शूट करने वाले हैं जिसके लिए उन्होंने शारीरिक रूप से खुद को ट्रेन करना भी शुरू कर दिया है. शूटिंग सेट पर उनके को-एक्टर्स दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) भी उनका साथ देंगे. इन तीन बड़े एक्टर्स के साथ करीब 15 से 20 दिनों तक एक्शन सीन्स पर काम किया जाएगा. ये शूटिंग मुंबई के एक सेट पर की जाएगी.
'पठान' को विदेश के भी कई लोकेशन पर शूट किया जाना है और इसके लिए सिद्धार्थ आनंद फिल्म की निर्माता कंपनी यशराज फिल्म्स के साथ चर्चा भी कर रहे हैं. ज्ञात हो कि ड्रग्स केस के बाद से ही शाहरुख ने मीडिया से पूरी तरह से दूरी बना रखी है. न तो उन्होंने किसी भी मीडिया से बातचीत की है और ना ही अपने जन्मदिन के मौके पर अपने फैंस के सामने उपस्थित हुए. लेकिन अब अभिनेता एक बार फिर अपनी नॉर्मल लाइफ रूटीन में वापसी करने की तैयारी करते दिखाई दे रहे हैं.




Next Story