मनोरंजन

एम्पायर मैगजीन के '50 ग्रेटेस्ट एक्टर्स ऑफ ऑल टाइम' में शामिल होने वाले पहले भारतीय एक्टर बने शाहरुख खान

jantaserishta.com
21 Dec 2022 12:07 PM IST
एम्पायर मैगजीन के 50 ग्रेटेस्ट एक्टर्स ऑफ ऑल टाइम में शामिल होने वाले पहले भारतीय एक्टर बने शाहरुख खान
x
मुंबई (आईएएनएस)| बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान एम्पायर मैगजीन द्वारा जारी '50 ग्रेटेस्ट एक्टर्स ऑफ ऑल टाइम' की सूची में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय बन गए हैं। इस मैग्जीन की सूची में शामिल अन्य लोगों में हॉलीवुड के दिग्गज टॉम हैंक्स, रॉबर्ट डी नीरो, डेनजेल वाशिंगटन, नताली पोर्टमैन और डेविस के अलावा कई दूसरे सितारे भी हैं।
शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी ने इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा की। और इसको साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "सर्वकालिक 50 महानतम अभिनेताओं की सूची में शाहरुख खान, एकमात्र भारतीय जिस पर हमें हमेशा गर्व है।"
गौरतलब है शाहरुख खान ने कई सारी सुपरहिट फिल्मों में काम कर यह नाम बनाया है। अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो एक्टर जल्द ही 'पठान' और 'जवान' में नजर आएंगे। वहीं 'पठान' को लेकर तो हर तरफ विवाद बना हुआ है, यह फिल्म जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story