मनोरंजन

शबाना आजमी हुईं कोरोना पॉजिटिव

Rounak Dey
1 Feb 2022 12:39 PM IST
शबाना आजमी हुईं कोरोना पॉजिटिव
x
फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह और आलिया भट्ट भी लीड रोल में हैं।

पिछले दो सालो से पूरी दुनिया कोरोना की गिरफ्त से निकलने की कोशिश कर रही है लेकिन हर नए वैरिएंट के साथ मुश्किले और बढ़ती जा रही है। हर क्षेत्र में काम काज से लेकर जनहानि ने लोगों को तोड़ कर रख दिया है। फिल्म इंडस्ट्री भी इससे अछूता नही रहा। कोविड की मार झेल रहा बॉलीवुड पहले ही कई नुकसान देख चुका है और अब एक नई बुरी खबर आई है। वेटेरन एक्ट्रेस शबाना आजमी भी कोविड-19 पॉजिटिव हो गई हैं।



इस बात की जानकारी शबाना आजमी ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडिल के जरिए दी। अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "आज कोविड के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। घर पर खुद को अलग कर लिया है और उन सभी से अनुरोध किया है जो मेरे निकट संपर्क में थे, कृपया टेस्ट करवाएं।"
शबाना के पोस्ट पर उनके फैंस के अलावा कई सेलिब्रिटीज ने भी अपनी प्रतिक्रियां दी और शबाना के साथ ही जावेद अख्तर को लेकर भी चिन्ता जताई।
अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने लिखा, जल्दी ठीक हो जाइए शबाना जी।" फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कमेंट किया, "ध्यान रखिए। जल्दी ठीक हो जाइए।" फिल्ममेकर बोनी कपूर ने जावेद अख्तर के लिए चिंता जताते हुए लिखा, "ओह गॉड, प्लीज जावेद साहब से दूर रहें।" इसके साथ ही फैंस ने भी शबाना आजमी के जल्दी रिकवरी की कामना की।
बता दें कि हाल ही में अभिनेत्री कजोल भी कोविड पॉजिटिव हो गई है। जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम के माध्यम से दी थी। उन्होंने अपनी अपनी बेटी की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, पॉजिटिव टेस्ट आया है और मैं वास्तव में नहीं चाहता कि कोई मेरी लाल नाक को देखे, तो चलिए दुनिया की सबसे प्यारी मुस्कान के साथ रहते हैं! मिस यू न्यासा देवगन और हां मैं आई रोल देख सकती हूँ!'
वक्र फ्रंट की बात करें तो शबाना जल्द ही करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" में नजर आएंगी, फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह और आलिया भट्ट भी लीड रोल में हैं।
y: Vaishali Chandra
आम बजट 2022


Next Story