
x
जावेद अख्तर के साथ अपने रिश्ते पर बोलीं शबाना आजमी
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी और गीतकार जावेद अख्तर बॉलीवुड के आइडल कपल माने जाते हैं। दोनों के बीच तकरार भी है और प्यार भी। दोनों के बीच जो सबसे मजबूत रिश्ता है, वह है उनकी दोस्ती का। दोनों के बीच तमाम झगड़े होते हैं, लेकिन उनकी दोस्ती उन्हें एक साथ बांधे रखती है। इस बात का खुलासा खुद अभिनेत्री शबाना आजमी ने किया है। अदाकारा शबाना आजमी ने कहा कि वह कभी रोमांटिक नहीं रहीं और शादी में वह जिस चीज को सबसे ज्यादा महत्व देती हैं, वह है दोस्ती।
दरअसल एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि पति जावेद अख्तर से उनकी दोस्ती इतनी पक्की है कि 'शादी भी इसे बर्बाद नहीं कर पाई'। अब हाल ही में उन्होंने दोनों के बीच रिश्ते की खट्टी-मीठी बातों का खुलासा किया है। अभिनेत्री ने बताया कि उनके और जावेद के बीच बड़े झगड़े हैं, जिसे लेकर कभी कभी वह दोनों एक दूसरे को मारना चाहते हैं, लेकिन दोनों एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझते हैं।
यह पूछे जाने पर कि क्या पिछले कुछ वर्षों में प्यार के विचार पर उनका रुख बदल गया है। इस पर उन्होंने कहा कि अतीत में लड़कियों को रोमांटिक कहानियों पर खिलाया जाता था, लेकिन वह कभी भी ऐसी नहीं थीं, क्योंकि उन्होंने अपने माता-पिता की शादी देखी, जिसकी शुरुआत में बहुत सारा रोमांस था और फिर दोनों का रिश्ता दोस्ती में तब्दील हुआ। इस कारण उन्होंने अपने और जावेद के रिश्ते में दोस्ती को ज्यादा महत्व दिया।
Next Story