मनोरंजन

शबाना आजमी ने भेंट की दीया मिर्जा को साड़ी, एक्ट्रेस बोलीं- 'जिंदगी भर सहेज कर रखूंगी'

jantaserishta.com
7 Dec 2025 3:00 PM IST
शबाना आजमी ने भेंट की दीया मिर्जा को साड़ी, एक्ट्रेस बोलीं- जिंदगी भर सहेज कर रखूंगी
x
मुंबई: अभिनेत्री दीया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह पोज देती नजर आईं। उन्होंने बताया कि यह साड़ी उनके लिए बेहद खास है, जो उन्हें अभिनेत्री शबाना आजमी ने भेंट की है। दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस साड़ी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए भावुक मैसेज भी लिखा। उन्होंने कैफी आजमी की मशहूर कविता 'औरत' की पंक्ति से शुरुआत की - 'उठ मेरी जान मेरे साथ ही चलना है तुझे'।
एक्ट्रेस ने लिखा, “यह साड़ी पहनते वक्त मैंने शौकत आजमी जी की सारी यादें और उनकी ताकत अपने साथ महसूस की। कैफी साहब ने अपनी पत्नी के लिए जो प्यारी कविता लिखी थी, वह भी मेरे दिल में गूंज रही थी।”
अपने कैप्शन में दीया ने शबाना आजमी को दिल से धन्यवाद कहते हुए आगे लिखा, “शबाना जी, इस अनमोल तोहफे के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। आपने हमेशा मेरी जिंदगी को ऐसे तरीकों से समृद्ध किया है जो सिर्फ आप ही कर सकती हैं। मैं इस साड़ी को जिंदगी भर सहेज कर रखूंगी और इसे बार-बार पहनूंगी।”
शबाना आजमी और दीया मिर्जा के बीच काफी मजबूत बॉन्ड है। दोनों ही अभिनेत्रियां न सिर्फ एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं, बल्कि पर्यावरण, महिला अधिकार और सामाजिक मुद्दों पर भी खुलकर बोलती हैं।
अभिनेत्री शबाना आजमी की बात करें, तो उनके पिता कैफी आजमी मशहूर शायर और गीतकार थे और मां शौकत आजमी थिएटर की जानी-मानी कलाकार थीं। कॉलेज के दिनों में उन्होंने अपने सीनियर फारुख शेख के साथ एक हिंदी थिएटर ग्रुप बनाया और कई प्रतियोगिताएं जीतीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story