मनोरंजन

मर्दों के लिए प्यार से बढ़कर है SEX, जब मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने कही थी ये बात....

Neha Dani
12 March 2021 8:38 AM GMT
मर्दों के लिए प्यार से बढ़कर है SEX, जब मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने कही थी ये बात....
x
रिलेशनशिप के उतार-चढ़ाव को इंजॉय करना होता है और फिर देखना होता है कि यह आपको कहां ले जाता है।'

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलिवुड के उन कपल में से एक हैं, जो अपने इस रिलेशनशिप की वजह से अक्सर ही सुर्खियों में रहते हैं। अर्जुन कपूर ने यूं तो कभी अपने इस रिलेशन को लेकर खुलकर कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने सेक्स और लव को लेकर कुछ बातें कही थी।

अर्जुन कपूर के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर ऑफिशल किया रिश्ता
अपने रिलेशनशिप को लेकर लंबे समय से चुप्पी बनाए रखने वाले अर्जुन और मलाइका अरोड़ा ने इस अफेयर की कहानी को सोशल मीडिया पर ऑफिशल किया था। मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जो उनकी क्लोज बॉन्डिंग की कहानी कहती है। अर्जुन कपूर के बर्थडे पर (26 जून) अपने इस रिलेशनशिप को ऑफिशल करते हुए ऐक्टर के लिए अपने प्यार का इजहार किया था।

मलाइका के माथे को चूमते दिखे थे अर्जुन
दोनों अक्सर वकेशन पर, आउटिंग पर और फैमिली फंक्शंस में साथ-साथ नजर आते हैं। अर्जुन कपूर ने भी मलाइका के बर्थडे पर 23 अक्टूबर 2019 को एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह उन्हें Kiss करते दिख रहे थे। इस तस्वीर के साथ ब्लैक हार्ट इमोजी उन्होंने शेयर की थी।
'पुरुषों के लिए प्यार से अधिक जरूरी सेक्स है'
लेकिन अब तक उन्होंने अपने इस रिलेशनशिप को लेकर खुलकर कुछ भी नहीं कहा है। हालांकि, फिल्मफेयर को दिए एक पुराने इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने प्यार और सेक्स को लेकर कुछ बातें कही थीं। उन्होंने लव और सेक्स को लेकर पुरुषों की रेटिंग बताई थी। अर्जुन ने कहा था, 'वे प्यार से ऊपर सेक्स को रखते हैं। पुरुषों के लिए प्यार से अधिक जरूरी सेक्स है।'

अर्जुन ने कहा था- मैं शादी में विश्‍वास रखता हूं
एक पुराने इंटरव्‍यू में अर्जुन ने कहा था, 'मैं शादी में विश्‍वास रखता हूं। मैं अपने आसपास तमाम खुशहाल शादीशुदा कपल्‍स को देखता हूं। मुझे लगता है कि यह एक अच्‍छा ऑप्‍शन है लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि आप सीधे कूद जाएं। आपको चीजों को डिस्‍कवर करना पड़ता है, रिलेशनशिप के उतार-चढ़ाव को इंजॉय करना होता है और फिर देखना होता है कि यह आपको कहां ले जाता है।'


Next Story