
x
गांगुली की याचिका खारिज
सौरव गांगुली ने 23 अक्टूबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने अपने 'पर्सनैलिटी राइट्स' (व्यक्तित्व अधिकारों) के उल्लंघन को लेकर यह मामला दर्ज कराया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है, लेकिन शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई करेगा।
सौरव गांगुली ने 'दूसरा' के खिलाफ केस क्यों दर्ज किया है?
'दूसरा' एक आने वाली फिल्म है, जिसका निर्देशन अभिनय देव ने किया है। यह फिल्म 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की मशहूर नेटवेस्ट फाइनल जीत को, एक ऐसी लड़की के जीवन से जोड़ती है जो बेहद पितृसत्तात्मक माहौल में पली-बढ़ी है।
A historic victory at the NatWest Series, 2002… that inspired a nation and a young girl to challenge convention. In cinemas in 3 days. #Doosra is India’s other freedom story. #DoosraFreedom Watch the #DoosraTrailer 👉 https://t.co/iHiM8iK0y9 https://t.co/XXu6NoZJhQ
— PVR INOX Pictures (@PicturesPVR) October 20, 2026
उनका तर्क है कि 2002 नेटवेस्ट सीरीज के फुटेज का इस्तेमाल करने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) या अधिकृत अधिकार धारक से जरूरी लाइसेंस ले लिया गया था। उनका कहना है कि ऐसे फुटेज पर गांगुली का कोई अधिकार नहीं है।
मई 2027 में रिलीज होगी सौरव गांगुली की बायोपिक
विक्रमादित्य मोटवाने द्वारा निर्देशित 'दादा' नाम की बायोपिक मई 2027 में रिलीज होगी, जो सौरव गांगुली के जीवन पर आधारित है। इसमें पूर्व भारतीय कप्तान का किरदार राजकुमार राव निभा रहे हैं। फिल्म की कास्ट में तान्या मानिकतला, रामा कृष्ण दीक्षित, श्रय राय तिवारी और शाश्वत चटर्जी भी शामिल हैं।
News Alert! Delhi HC refuses to halt Friday release of film 'Doosra' on a plea by cricketer Sourav Ganguly. https://t.co/aRhHGGfc5a
— Press Trust of India (@PTI_News) October 22, 2026
यह मामला गांगुली और लव फिल्म्स LLP ने संयुक्त रूप से फिल्म के निर्माताओं, निर्देशक अभिनय देव, प्रोडक्शन कंपनियों और डिस्ट्रीब्यूटर PVR INOX समेत अन्य के खिलाफ दर्ज कराया है। गौरतलब है कि लव फिल्म्स LLP पूर्व भारतीय कप्तान पर एक बायोपिक बना रही है, जिसमें राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। 'दादा' नाम की यह फिल्म अगले साल रिलीज होने वाली है।
गांगुली ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि 'दूसरा' फिल्म में उनकी अनुमति के बिना, उनके व्यक्तित्व, प्रतिष्ठा और पेशेवर उपलब्धियों का इस्तेमाल व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया गया है। उनके वकीलों ने तर्क दिया कि इसके लिए कोई लाइसेंस या अनुमति नहीं ली गई थी। फिल्म के ट्रेलर में पूर्व भारतीय स्टार से जुड़े कई फुटेज दिखाए गए हैं।
Next Story





