मनोरंजन

सीरियल किसर इमरान हाशमी का खुलासा, बताया जब इस काम को करते थक गए थे

jantaserishta.com
6 July 2021 4:57 PM IST
सीरियल किसर इमरान हाशमी का खुलासा, बताया जब इस काम को करते थक गए थे
x

फाइल फोटो 

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टर इमरान हाशमी की सीरियल किसर की इमेज बन गई थी. फिल्मों में उन्होंने कई किसिंग सीन दिए. हालांकि, अब वो अपनी इमेज बदलने की कोशिशों में लगे हैं और काफी हद तक कामयाब भी हुए हैं. उन्होंने कहा भी था कि वो किसिंग सीन करते-करते थक गए हैं. बता दें कि 6 जुलाई को इंटरनेशनल किसिंग डे मनाया जा रहा है.

इमरान ने इंडिया टुडे माइंड रॉक्स में कहा था- मैं खुद को अब सीर‍ियल किसर की इमेज से बाहर ला चुका हूं. सीर‍ियल किसर बनना आसान नहीं है. लेकिन अब मैं 17 साल से किस‍िंग सीन करते-करते थक गया हूं. एक फिल्‍म में 20 किसिंग सीन करना आसान नहीं होता है. सही कहूं तो अब एक र‍िटायर्ड किसर हूं.
बता दें कि इमरान ने पहला किस 10 साल की उम्र में किया था. 6 साल की उम्र में उन्‍हें एक लड़की पसंद आई थी, उसका नाम था सनम.
इमरान हाशमी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो फिल्म चेहरे में नजर आएंगे. इस फिल्म में वो पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ काम करते नजर आ रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है. कोरोना महामारी को देखते हुए फिल्म की रिलीज पोस्टपोन की गई थी. इसके अलावा सलमान खान की टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म में भी इमरान अहम रोल प्ले करते दिखेंगे.
इमरान वाय चीट इंडिया, अजहर, राज, मर्डर, जन्नत, गैंग्स्टर जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story